Published : Dec 02, 2025 09:02 pm IST, Updated : Dec 02, 2025 09:02 pm IST
1/5Image Source : AP
वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 13000 रन बनाने वाले बल्लेबाजों की बात करें तो वहां टॉप पर विराट कोहली का नाम है। विराट कोहली ने ये कारनामा 278 मैचों की 267 पारियों में किया था। उन्होंने ये उपलब्धि साल 2023 में कोलंबो में पाकिस्तान के खिलाफ मैच में हासिल की थी। विराट कोहली का रिकॉर्ड वनडे क्रिकेट में काफी अच्छा है। इस फॉर्मेट में उन्होंने अभी तक 14000 से अधिक रन बनाए हैं।
2/5Image Source : X@ICC
वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 13000 रन बनाने के मामले में सचिन तेंदुलकर दूसरे नंबर पर हैं। सचिन ने वनडे क्रिकेट में 13000 रन 330 मैचों की 321 पारियों में पूरे किए थे। उन्होंने भी साल 2004 में पाकिस्तान के खिलाफ मैच में इस उपलब्धि को अपने नाम की थी। सचिन के नाम वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड है। उन्होंने वनडे में 18426 रन बनाए हैं।
3/5Image Source : X@ICC
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर रिकी पोंटिंग का नाम इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर है। पोंटिंग ने 350 मैचों की 341 पारियों में इस उपलब्धि को अपने नाम की थी। उन्होंने वनडे क्रिकेट में 13000 रन ओवल के मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ पूरे किए थे। पोंटिंग ऑस्ट्रेलिया के लिए वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं, उन्होंने इस फॉर्मेट में 13589 रन बनाए हैं।
4/5Image Source : X@ICC
श्रीलंका के पूर्व दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज कुमार संगकारा वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 13000 रन बनाने के मामले में चौथे नंबर पर हैं। संगकारा ने 386 मैचों की 363 पारियों में 13000 वनडे रन पूरे किए थे। उन्होंने ये कारनामा इंग्लैंड के खिलाफ हंबनटोटा के मैदान पर किया था। संगकारा ने वनडे में 14324 रन बनाए हैं और वह सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में दूसरे नंबर पर है।
5/5Image Source : X@ICC
पांचवें नंबर पर ही श्रीलंका के सनथ जयसूर्या का नाम है। वनडे क्रिकेट में उन्होंने 13000 रन 428 मैचों की 416 पारियों में पूरे किए थे। जयसूर्या ने ये कारनामा 2009 में दाम्बुला के मैदान पर भारत के खिलाफ किया था। वनडे क्रिकेट में जयसूर्या ने 445 मैचों में 13430 रन बनाए हैं।