IPL के एक सीजन में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले भारतीय खिलाड़ी
IPL के एक सीजन में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले भारतीय खिलाड़ी
आईपीएल के 19 साल के इतिहास में एक से एक शानदार भारतीय युवा खिलाड़ी देखने को मिले हैं, जिन्होंने फिर इंटरनेशनल क्रिकेट में अपना कमाल दिखाया है। वहीं अब इसी लिस्ट में एक नाम और जुड़ना तय है जो 15 साल के वैभव सूर्यवंशी का है जिनका बल्ला आईपीएल 2026 में जमकर देखने को मिल रहा है।
Published : May 17, 2026 10:56 pm IST, Updated : May 17, 2026 10:56 pm IST
1/7Image Source : AFP
इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन में अभी तक किसी एक खिलाड़ी ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरी हैं तो वह कोई और नहीं बल्कि 15 साल के युवा ओपनिंग बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी हैं, 500 के करीब रन बना चुके हैं। वैभव ने अपने बल्ले से ऐसा कमाल दिखाया है जिसके बाद वह हर मैच में कोई नया रिकॉर्ड बनाते जा रहे हैं। ऐसा ही कुछ उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में भी किया जहां वह आईपीएल के एक सीजन में अब सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय खिलाड़ी बन चुके हैं। ऐसे में हम आपको अब टॉप-5 उन भारतीय खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं जो आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगा चुके हैं।
2/7Image Source : AFP
वैभव सूर्यवंशी का नाम इस लिस्ट में सबसे पहले है, जिसमें साल 2025 के आईपीएल सीजन में डेब्यू करने के बाद उन्होंने अब अपनी प्रतिभा को पूरी तरह से दिखाया है। वैभव सूर्यवंशी आईपीएल के 19वें सीजन में जहां अब तक 12 मैचों की 12 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 40.5 के औसत से 486 रन बना चुके हैं तो वहीं उनके बल्ले से कुल 43 छक्के देखने को मिले हैं। वैभव इस सीजन अब तक एक शतकीय और दो अर्धशतकीय पारी खेलने में कामयाब हुए हैं।
3/7Image Source : AFP
अभिषेक शर्मा का नाम इस लिस्ट में अब दूसरे नंबर पर हैं, जिसमें उनका साल 2024 के आईपीएल सीजन में बल्ले से कमाल का प्रदर्शन देखने को मिला था। अभिषेक शर्मा ने आईपीएल 2024 के सीजन में 16 मैचों की 16 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए जहां 32.36 के औसत से कुल 484 रन बनाए थे, तो वहीं वह कुल 42 छक्के लगाने में कामयाब हुए थे। अभिषेक के बल्ले से इस सीजन तीन अर्धशतकीय पारियां देखने को मिली थी।
4/7Image Source : AFP
श्रेयस अय्यर का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है, जिसमें आईपीएल 2025 के सीजन में पंजाब किंग्स की तरफ से खेलते हुए उन्होंने अपने बल्ले से बेहतरीन फॉर्म दिखाया था। श्रेयस अय्यर ने 17 मैचों में खेलते हुए जहां 50.33 के औसत से 604 रन बनाए थे, तो वहीं वह 39 छक्के भी लगाने में कामयाब हुए थे। इस दौरान श्रेयस अय्यर के बल्ले से आईपीएल 2025 में 6 अर्धशतकीय पारियां देखने को मिली थी।
5/7Image Source : AFP
विराट कोहली जिनके नाम आईपीएल के 19 साल के इतिहास में अनगिनत रिकॉर्ड दर्ज हैं उनका नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। कोहली ने साल 2016 के आईपीएल सीजन में 16 मैचों की 16 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 81.08 के बेहतरीन औसत के साथ कुल 973 रन बनाए थे तो वहीं उनके बल्ले से कुल 38 छक्के देखने को मिले थे। कोहली ने इस आईपीएल सीजन में चार शतकीय और 7 अर्धशतकीय पारियां खेली थी।
6/7Image Source : AFP
इस लिस्ट में विराट कोहली एकमात्र अभी ऐसे खिलाड़ी हैं जिनका नाम दो बार है। साल 2024 के आईपीएल सीजन में विराट कोहली ने 15 मैचों की 15 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए जहां 61.75 के औसत से कुल 741 रन बनाए थे, तो वहीं उनके बल्ले से कुल 38 छक्के देखने को मिले थे। इस सीजन कोहली ने एक शतकीय और पांच अर्धशतकीय पारियां खेली थी।
7/7Image Source : AFP
सूर्यकुमार यादव जिनका आईपीएल 2026 में बल्ले से कोई खास फॉर्म देखने को नहीं मिला उन्होंने साल 2025 में शानदार प्रदर्शन किया था। सूर्यकुमार यादव ने 16 मैचों की 16 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 65.18 के औसत से जहां 717 रन बनाए थे तो वहीं उनके बल्ले से कुल 38 छक्के देखने को मिले थे। सूर्या ने इस सीजन कुल 5 अर्धशतकीय पारियां खेली थी।