इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले बल्लेबाज, सचिन-विराट टॉप-5 में किस नंबर पर?
इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले बल्लेबाज, सचिन-विराट टॉप-5 में किस नंबर पर?
इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले बल्लेबाजों की बात करें तो वहां टॉप पर सचिन तेंदुलकर का नाम है। इस लिस्ट में विराट का नाम किस नंबर पर है, यहां उसकी जानकारी दी गई है।
Published : Apr 17, 2026 12:01 pm IST, Updated : Apr 17, 2026 12:01 pm IST
1/5Image Source : AFP
इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा चौके लगाने का रिकॉर्ड भारत के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के नाम है। सचिन ने अपने करियर में कुल 664 मैच खेले थे और इस दौरान वह 4076 से अधिक चौके लगाने में कामयाब रहे थे। इस दौरान उनके बल्ले से 782 पारियों में 48.52 के औसत से 34357 रन आए। सचिन के नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में 100 शतक लगाने का रिकॉर्ड है।
2/5Image Source : AFP
श्रीलंका के पूर्व क्रिकेटर कुमार संगकारा का नाम सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। उन्होंने अपने करियर में 594 मैच खेले और इस दौरान वह 3015 चौके लगाने में कामयाब रहे थे। संगकारा ने इस दौरान 666 पारियों में 46.77 के औसत से 28016 रन बनाए हैं। संगकारा अपने करियर में 63 शतक और 153 अर्धशतक लगाने में कमायाब रहे थे।
3/5Image Source : AFP
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर रिकी पोंटिंग का नाम इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर है। पोंटिंग ने अपने इंटरनेशनल करियर में 560 मैच खेले थे, इस दौरान वह 668 पारियों में 2781 चौके लगाए हैं। पोंटिंग ने अपने इंटरनेशनल करियर में 45.95 के औसत से 27843 रन बनाए। पोंटिंग ने अपने करियर में 71 शतक लगाए हैं।
4/5Image Source : AP
भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं। उन्होंने 559 इंटरनेशनल मैचों में 2772 चौके लगाए हैं। उनके बल्ले से इस दौरान 626 पारियों में 52.73 के औसत से 28215 रन आए हैं। विराट इंटरनेशनल क्रिकेट में 85 शतक लगा चुके हैं। वहीं उनके नाम 146 अर्धशतक भी दर्ज हैं।
5/5Image Source : AFP
श्रीलंका के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज महेला जयवर्धने सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में पांचवें नंबर पर है। जयवर्धने ने 652 मैचों में 2679 चौके लगाए हैं। उन्होंने अपने करियर नेम 725 पारियों में 39.15 के औसत से 25957 रन बनाए हैं और उनके नाम 54 शतक लगाने का रिकॉर्ड दर्ज है। वह श्रीलंका के सबसे सफल बल्लेबाजों में से एक हैं।