IPL में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, विराट कोहली टॉप पर
IPL में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, विराट कोहली टॉप पर
Written By: Hitesh Jha
Published : Dec 15, 2025 11:39 pm IST, Updated : Dec 15, 2025 11:39 pm IST
Image Source : PTI
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली के नाम है। उन्होंने इस टूर्नामेंट में अब तक 267 मैचों में 8 शतक लगाए हैं। इस दौरान उन्होंने 259 पारियों में 39.54 के औसत से 8661 रन बनाए हैं। इस टूर्नामेंट में वह 63 अर्धशतक भी लगा चुके हैं। इस दौरान उनका हाईएस्ट स्कोर नाबाद 113 रन है।
Image Source : PTI
आईपीएल में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में दूसरे नंबर पर जोस बटलर का नाम है। उन्होंने इस टूर्नामेंट में अब तक 7 शतक लगाए हैं। बटलर आईपीएल में गुजरात टाइटंस, मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के लिए खेल चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 121 मैचों की 119 पारियों में 40 की औसत से 4120 रन बनाए हैं। वह इस टूर्नामेंट में 24 अर्धशतक भी लगा चुके हैं। बटलर का हाईएस्ट स्कोर 124 रन है।
Image Source : PTI
पूर्व दिग्गज बल्लेबाज क्रिस गेल इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। उन्होंने आईपीएल में 142 मैचों में 6 शतक लगाए थे। वह इस टूर्नामेंट में कोलकाता, पंजाब और बेंगलुरु के लिए खेल चुके थे। आईपीएल में गेल ने 142 मैचों की 141 पारियों में 39.72 के औसत से 4695 रन बनाए थे और इस दौरान उनका हाईएस्ट स्कोर 175 रन का था। इस दौरान वह 31 अर्धशतक भी लगा चुके थे।
Image Source : PTI
केएल राहुल आईपीएल में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में चौथे नंबर पर हैं। उन्होंने इस टूर्नामेंट में पांच शतक लगाए हैं। आईपीएल में राहुल ने अब तक 145 मैचों की 136 पारियों में 46.21 के औसत से 5222 रन बनाए हैं। इस टूर्नामेंट में उनका हाईएस्ट स्कोर नाबाद 132 रन का है और वह 32 अर्धशतक भी लगा चुके हैं।
Image Source : PTI
आईपीएल में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में शुभमन गिल नंबर पांच पर हैं। उन्होंने इस टूर्नामेंट में 4 शतक लगाए हैं। उनके अलावा डेविड वॉर्नर और शेन वॉटसन भी 4-4 शतक लगा चुके हैं। शुभमन आईपीएल में गुजरात टाइटंस के कप्तान हैं। उन्होंने इस टूर्नामेंट में अब तक 118 मैचों की 115 पारियों में 3866 रन बनाए हैं।