T20 वर्ल्ड कप में कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले प्लेयर, शनाका ने रोहित को छोड़ा पीछे
T20 वर्ल्ड कप में कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले प्लेयर, शनाका ने रोहित को छोड़ा पीछे
T20 वर्ल्ड कप में कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले बल्लेबाजों की बात करें तो वहां पहले नंबर पर श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका का नाम है। वहीं इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर टीम इंडिया के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा हैं।
Published : Mar 01, 2026 06:06 pm IST, Updated : Mar 01, 2026 06:06 pm IST
1/5Image Source : AP
टी20 वर्ल्ड कप में कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा सिक्स लगाने का रिकॉर्ड अब श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका के नाम हो गया है। उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप में कप्तान के तौर पर अब तक 23 मैचों में 21 सिक्स लगाए हैं। इस मामले में उन्होंने रोहित शर्मा को पीछे छोड़ा है। उन्होंने 19 पारियों में कप्तान के तौर पर 24.21 के औसत से 339 रन बनाए हैं और इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 139.93 का रहा है।
2/5Image Source : AFP
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा का नाम इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर है। उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप में कप्तान के तौर पर अब तक 14 मैचों की 14 पारियों में 19 सिक्स लगाए हैं। इस दौरान रोहित के बल्ले से 28.69 के औसत और 136.68 के स्ट्राइक रेट से 373 रन बनाए हैं। इस दौरान रोहित का हाईएस्ट स्कोर 92 रन का है। वह 4 अर्धशतक लगाने में कामयाब रहे हैं।
3/5Image Source : AFP/AP
इंग्लैंड के जोस बटलर और वेस्टइंडीज के क्रिस जेल इस मामले में संयुक्त रूप से तीसरे नंबर पर हैं। दोनों ने कप्तान के तौर पर टी20 वर्ल्ड कप में 17-17 सिक्स लगाए हैं। बटलर ने 14 मैचों की 13 पारियों में ये करनामा किया था। वहीं क्रिस गेल ने 9 मैचों की 9 पारियों में ही इतने सिक्स लगा दिए थे। इस दौरान बटलर ने 439 रन बनाए वहीं क्रिस गेल के बल्ले से 325 रन आए।
4/5Image Source : AFP
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी का नाम लिस्ट में चौथे नंबर पर है। उन्होंने कप्तान के तौर पर टी20 वर्ल्ड कप में 33 मैचों की 29 पारियों में 16 छक्के लगाए थे। इसके साथ ही उन्होंने इस दौरान 35.26 के औसत के साथ 529 रन भी बनाए और इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 123.82 का रहा।
5/5Image Source : AP
जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा का नाम इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर है। उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप में अब तक कप्तान के तौर पर 6 मैचों की 6 पारियों में 13 छक्के लगाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 51.50 के औसत और 164 से अधिक की स्ट्राइक रेट के साथ 206 रन आए हैं। सिकंदर रजा ने जारी टी20 वर्ल्ड कप में भी अभी तक शानदार बल्लेबाजी की है लेकिन उनकी टीम सेमीफाइनल में नहीं पहुंच पाई।