Published : Jan 11, 2026 12:46 pm IST, Updated : Jan 11, 2026 12:46 pm IST
1/5Image Source : PTI
वनडे क्रिकेट में ओपनर के तौर पर सबसे ज्यादा सिक्स लगाने का रिकॉर्ड इस वक्त वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज क्रिस गेल के नाम है। गेल ने इस फॉर्मेट में अब तक 280 मैचों में 328 छक्के लगाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 39.45 के औसत से 10179 रन बनाए हैं। अब रोहित शर्मा क्रिस गेल के इस रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं।
2/5Image Source : PTI
इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर टीम इंडिया के हिटमैन रोहित शर्मा का नाम है। रोहित ने वनडे क्रिकेट में ओपनर के तौर पर अब तक 192 मैचों में 327 छक्के लगाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 55.15 के औसत से 9468 रन आए हैं। रोहित को क्रिस गेल से आगे निकलने के लिए 3 और सिक्स की जरूरत है।
3/5Image Source : X@ICC
श्रीलंका के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर सनथ जयसूर्या इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर है। उन्होंने वनडे क्रिकेट में ओपनर के तौर पर 388 मैचों में 263 छक्के लगाए हैं। उन्होंने ओपनर के तौर पर वनडे में 34.61 के औसत से 12740 रन बनाए हैं। इस फॉर्मेट में जयसूर्या का रिकॉर्ड काफी अच्छा रहा था।
4/5Image Source : PTI
न्यूजीलैंड के मार्टिन गुप्टिल का नाम चौथे नंबर पर है। उन्होंने वनडे क्रिकेट में बतौर ओपनर 176 मैचों में 174 सिक्स लगाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 43.08 के औसत से 6271 रन बनाए हैं। गुप्टिल ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ने लिया है। लेकिन इस फॉर्मेट में उनका प्रदर्शन कीवी टीम के लिए काफी अच्छा रहा था।
5/5Image Source : X@ICC
भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का नाम लिस्ट में पांचवें नंबर पर दर्ज है। ओपनर के तौर पर उन्होंने वनडे क्रिकेट में 344 मैचों में 167 छक्के लगाए थे। वहीं इस दौरान उनके बल्ले से 48.29 के औसत से 15310 रन आए थे। सचिन के नाम वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड दर्ज है।