टी20 फॉर्मेट में भारत के लिए सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले बल्लेबाज, विराट-रोहित किस नंबर पर?
टी20 फॉर्मेट में भारत के लिए सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले बल्लेबाज, विराट-रोहित किस नंबर पर?
टी20 फॉर्मेट में भारत के लिए सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले बल्लेबाजों की बात करें तो वहां टॉप पर रोहित शर्मा का नाम है। वहीं विराट कोहली किस नंबर पर हैं, यहां उसकी जानकारी दी गई है।
Published : Apr 12, 2026 06:01 pm IST, Updated : Apr 12, 2026 06:03 pm IST
1/5Image Source : AP
टी29 फॉर्मेट में भारत के लिए सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले बल्लेबाज की बात करें तो ये रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम है। रोहित ने इस फॉर्मेट में अब तक 466 मैच खेले हैं और इस दौरान उन्होंने 554 छक्के लगाए हैं। रोहित के बल्ले से इस दौरान 453 पारियों में 30.91 के औसत से 12366 रन आए हैं। रोहित शर्मा का प्रदर्शन टी20 फॉर्मेट में काफी अच्छा रहा है। वो इस फॉर्मेट में 8 शतक और 83 अर्धशतक लगा चुके हैं।
2/5Image Source : AP
सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर विराट कोहली का नाम है। विराट ने इस फॉर्मेट में अब तक 417 मैच खेले हैं और इस दौरान वह 441 सिक्स लगाने में कामयाब रहे हैं। टी20 फॉर्मेट में अब तक विराट ने 400 पारियों में 42.06 के औसत से 13672 रन बनाए हैं। इस दौरान विराट 9 शतक और 106 अर्धशतक लगा चुके हैं।
3/5Image Source : AP
टीम इंडिया के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। सूर्या इस फॉर्मेट में अब तक 363 मैच खेल चुके हैं और वह इस दौरान 422 छक्के लगाए हैं। सूर्या के प्रदर्शन की बात करें तो वह 337 पारियों में अब तक 35.04 के औसत से 9532 रन बना चुके हैं। सूर्या इस दौरान छह शतक और 64 अर्धशतक लगाने में भी कामयाब रहे हैं। वह इस वक्त आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए खेल रहे हैं।
4/5Image Source : AP
संजू सैमसन का नाम भी इस लिस्ट में चौथे नंबर पर मौजूद है। संजू ने हाल ही में टी20 फॉर्मेट में अपने 400 छक्के पूरे किए। उन्होंने इस फॉर्मेट में अब तक 334 मैच खेले हैं और इस दौरान वह 401 सिक्स लगाने में कामयाब रहे हैं। 334 मैचों की 317 पारियों में संजू के बल्ले से 30.59 के औसत और 139.06 के स्ट्राइक रेट से 8537 रन आए हैं। संजू अब तक सात शतक और 54 अर्धशतक ठोक चुके हैं।
5/5Image Source : AP
संजू के बाद इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान एमएस धोनी का नाम है। धोनी ने टी20 फॉर्मेट में अब तक 405 मैच खेले हैं और इस दौरान उनके बल्ले से 37.57 के औसत से 7628 रन आए हैं। इस फॉर्मेट में धोनी 350 छक्के लगा चुके हैं। इस फॉर्मेट में धोनी के नाम एक भी शतक दर्ज नहीं है। वह सिर्फ 28 अर्धशतक लगाने में ही कामयाब हो पाए हैं।