Wednesday, February 11, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. स्पोर्ट्स
  4. T20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज

T20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज

Hitesh Jha Written By: Hitesh Jha Published : Feb 10, 2026 09:54 pm IST, Updated : Feb 10, 2026 09:54 pm IST
  • टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले बल्लेबाजों की बात करें तो वहां वेस्टइंडीज के क्रिस गेल का नाम टॉप पर है। क्रिस गेल ने टी20 वर्ल्ड कप में कुल 33 मैच खेले और इस दौरान उन्होंने कुल 63 सिक्स लगाए हैं। इस दौरान गेल के बल्ले से 31 पारियों में 34.46 के औसत से 965 रन आए हैं। टी20 वर्ल्ड कप में गेल के नाम दो शतक दर्ज हैं। उनका हाईएस्ट स्कोर 117 रन का है।
    Image Source : AFP
    टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले बल्लेबाजों की बात करें तो वहां वेस्टइंडीज के क्रिस गेल का नाम टॉप पर है। क्रिस गेल ने टी20 वर्ल्ड कप में कुल 33 मैच खेले और इस दौरान उन्होंने कुल 63 सिक्स लगाए हैं। इस दौरान गेल के बल्ले से 31 पारियों में 34.46 के औसत से 965 रन आए हैं। टी20 वर्ल्ड कप में गेल के नाम दो शतक दर्ज हैं। उनका हाईएस्ट स्कोर 117 रन का है।
  • टीम इंडिया के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाली लिस्ट में दूसरे नंबर पर मौजूद हैं। उन्होंने अपने करियर में 47 टी20 वर्ल्ड कप के मैच खेले और इस दौरान उन्होंने 50 सिक्स लगाए। इस टूर्नामेंट में रोहित के बल्ले से 34.85 के औसत से 1220 रन बनाए हैं। रोहित के नाम इस टूर्नामेंट में एक भी शतक नहीं है और उनका हाईएस्ट स्कोर 92 रन का है।
    Image Source : AFP
    टीम इंडिया के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाली लिस्ट में दूसरे नंबर पर मौजूद हैं। उन्होंने अपने करियर में 47 टी20 वर्ल्ड कप के मैच खेले और इस दौरान उन्होंने 50 सिक्स लगाए। इस टूर्नामेंट में रोहित के बल्ले से 34.85 के औसत से 1220 रन बनाए हैं। रोहित के नाम इस टूर्नामेंट में एक भी शतक नहीं है और उनका हाईएस्ट स्कोर 92 रन का है।
  • इंग्लैंड के जोस बटलर ने टी20 वर्ल्ड कप में अब तक 36 मैचों में 43 सिक्स लगाए हैं और वह लिस्ट में चौथे नंबर पर मौजूद हैं। बटलर के पास इस वर्ल्ड कप में रोहित से आगे निकलने का मौका है और ऐसा करने के लिए उन्हें 8 सिक्स लगाने होंगे। टी20 वर्ल्ड कप में बटलर अब तक 35 पारियों में 41.56 के औसत से 1039 रन बनाए हैं। बटलर के नाम इस टूर्नामेंट में एक शतक लगाने का रिकॉर्ड दर्ज है।
    Image Source : AP
    इंग्लैंड के जोस बटलर ने टी20 वर्ल्ड कप में अब तक 36 मैचों में 43 सिक्स लगाए हैं और वह लिस्ट में चौथे नंबर पर मौजूद हैं। बटलर के पास इस वर्ल्ड कप में रोहित से आगे निकलने का मौका है और ऐसा करने के लिए उन्हें 8 सिक्स लगाने होंगे। टी20 वर्ल्ड कप में बटलर अब तक 35 पारियों में 41.56 के औसत से 1039 रन बनाए हैं। बटलर के नाम इस टूर्नामेंट में एक शतक लगाने का रिकॉर्ड दर्ज है।
  • ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर ने टी20 वर्ल्ड कप में अपने करियर में 41 मैचों में 40 छक्के लगाए हैं और उनका नाम लिस्ट में चौथे नंबर पर मौजूद है। वॉर्नर के बल्ले से इस टूर्नामेंट में 41 पारियों में 25.89 के औसत से 984 रन आए हैं। वह भी इस टूर्नामेंट में एक भी शतक नहीं लगा पाए और उनका हाईएस्ट स्कोर नाबाद 89 रन का है।
    Image Source : AP
    ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर ने टी20 वर्ल्ड कप में अपने करियर में 41 मैचों में 40 छक्के लगाए हैं और उनका नाम लिस्ट में चौथे नंबर पर मौजूद है। वॉर्नर के बल्ले से इस टूर्नामेंट में 41 पारियों में 25.89 के औसत से 984 रन आए हैं। वह भी इस टूर्नामेंट में एक भी शतक नहीं लगा पाए और उनका हाईएस्ट स्कोर नाबाद 89 रन का है।
  • टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली का नाम लिस्ट में पांचवें नंबर पर हैं। उनके नाम टी20 वर्ल्ड कप में 35 मैचों में 35 छक्के दर्ज हैं। इस टूर्नामेंट में विराट के बल्ले से 33 पारियों में 58.72 के औसत से 1292 रन आए हैं। वह सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में पहले नंबर पर हैं।
    Image Source : AFP
    टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली का नाम लिस्ट में पांचवें नंबर पर हैं। उनके नाम टी20 वर्ल्ड कप में 35 मैचों में 35 छक्के दर्ज हैं। इस टूर्नामेंट में विराट के बल्ले से 33 पारियों में 58.72 के औसत से 1292 रन आए हैं। वह सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में पहले नंबर पर हैं।