टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, बटलर ने विराट को छोड़ा पीछे
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, बटलर ने विराट को छोड़ा पीछे
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की बात करें तो वहां टॉप पर पाकिस्तान के बल्लेबाज का नाम है। वहीं इस लिस्ट में जोस बटलर इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं।
Published : Jul 13, 2026 12:24 pm IST, Updated : Jul 13, 2026 12:24 pm IST
1/5Image Source : AP
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की बात करें तो ये रिकॉर्ड बाबर आजम के नाम है। बाबर ने टी20 इंटरनेशनल में अब तक 145 मैच खेले हैं और इस दौरान उन्होंने 136 पारियों में 38.94 के औसत से 4596 रन बनाए हैं। इस फॉर्मेट में बाबर 3 शतक लगा चुके हैं और उनके नाम 39 अर्धशतक भी दर्ज हैं। T20I में उनका स्ट्राइक रेट 128.02 का रहा है।
2/5Image Source : Getty
T20I में भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा का नाम इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर है। उन्होंने अपने करियर में कुल 159 मुकाबले खेले और इस दौरान 151 पारियों में 32.05 के औसत से 4231 रन बनाए। रोहित टी20 इंटरनेशनल में 5 शतक ठोक चुके हैं, इसके साथ ही वह 32 अर्धशतक भी लगा चुके हैं। रोहित ने ये सभी रन 140.89 की स्ट्राइक रेट से बनाए हैं।
3/5Image Source : AP
इंग्लैंड के अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर अब इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। उन्होंने अब तक 160 मैचों की 147 पारियों में 33.96 के औसत से 4212 रन बनाए हैं। T20Is में बटलर वह दो शतक लगा चुके हैं और उनके नाम 28 अर्धशतक भी दर्ज हैं। बटलर का स्ट्राइक रेट 148.93 का रहा है।
4/5Image Source : Getty
भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली अब इस लिस्ट में चौथे नंबर पर खिसक गए हैं। टी20 इंटरनेशनल में उन्होंने अपने करियर में 125 मैच खेले और इस दौरान वह 117 पारियों में 48.69 की बेहतरीन औसत के साथ 4188 रन बनाने में कामयाब रहे। उनके बल्ले से ये सभी रन 137.04 की स्ट्राइक रेट से बनाए। उनके नाम एक शतक और 38 अर्धशतक दर्ज हैं।
5/5Image Source : AP
आयरलैंड के पॉल स्टर्लिंग टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में पांचवें नंबर पर हैं। वह अभी तक 163 T20I मैच खेल चुके हैं और इस दौरान उन्होंने 160 पारियों में 26.31 के औसत से 3895 रन बनाए हैं। इस फॉर्मेट में वह एक शतक और 24 अर्धशतक लगाने में कामयाब रहे थे। इसके साथ ही उनका स्ट्राइक रेट 134.35 का रहा है।