1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. स्पोर्ट्स
  4. वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सबसे ज्यादा रन किसने बनाए? टॉप-5 में एक स्कॉटलैंड की बल्लेबाज

वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सबसे ज्यादा रन किसने बनाए? टॉप-5 में एक स्कॉटलैंड की बल्लेबाज

Written By: Hitesh Jha
Published : Jul 06, 2026 02:23 pm IST,  Updated : Jul 06, 2026 02:23 pm IST
वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड इंग्लैंड की डैनी वॉट ने अपने नाम किया। इस साल वह टी20 वर्ल्ड कप में 7 मैचों में 60.40 की औसत और 149.50 की स्ट्राइक रेट से 302 रन बनाने में कामयाब रही। इस वर्ल्ड कप में वह एकमात्र ऐसी बल्लेबाज रही जिन्होंने 300 से अधिक रन बनाए।
1/5 Image Source : AP

ऑस्ट्रेलिया की अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज बेथ मूनी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में दूसरे नंबर पर रही। उन्होंने इस साल कुल 7 मुकाबले खेले और इस दौरान उन्होंने 47.60 के औसत और 142.51 की स्ट्राइक रेट से 238 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से तीन अर्धशतकीय पारी भी देखने को मिली।
2/5 Image Source : AP

इंग्लैंड की नैट सीवर ब्रंट 2026 टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। चोट की वजह से इस साल वह सिर्फ 4 मैच ही खेल पाई। इस दौरान उनके बल्ले से 113.50 की शानदार औसत और 142.76 की बेहतरीन स्ट्राइक रेट के साथ 227 रन आए। वो दो अर्धशतक लगाने में कामयाब रही।
3/5 Image Source : AP

साउथ अफ्रीका की तैजमिन ब्रिट्स इस टी20 वर्ल्ड कप में 4 मैचों में 225 रन बनाने में कामयाब रही और उनका नाम सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में चौथे नंबर पर है। ब्रिट्स के बल्ले से ये सभी रन 75 की औसत और 129.31 की स्ट्राइक रेट से आए हैं। वह एक शतक और एक अर्धशतक लगाने में कामयाब रही।
4/5 Image Source : AP

स्कॉटलैंड की डार्सी कार्टर इस टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में पांचवें नंबर पर रही। इस वर्ल्ड कप में उन्हें 5 मैच खेलने के मौका मिला और इस दौरान उनके बल्ले से 208 रन आए। ये सभी रन उन्होंने 52 की औसत और 111.82 की स्ट्राइक रेट से बनाए हैं। वह इस वर्ल्ड कप में दो अर्धशतक लगाने में कामयाब रही।
5/5 Image Source : AP

Advertisement