टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज 4000 रन बनाने वाले बल्लेबाज, विराट किस नंबर पर?
टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज 4000 रन बनाने वाले बल्लेबाज, विराट किस नंबर पर?
टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज 4000 रन बनाने वाले खिलाड़ियों की बात करें तो वहां टॉप-4 में दो भारतीय प्लेयर्स का नाम है। अभी तक सिर्फ 4 खिलाड़ी ही इस रिकॉर्ड को अपने नाम कर पाए हैं।
Published : Apr 24, 2026 06:07 pm IST, Updated : Apr 24, 2026 06:07 pm IST
1/5Image Source : AP
क्रिकेट में जब भी टी20 फॉर्मेट की बात होती है तो वहां फैंस और एक्सपर्ट्स सबसे पहले किसी भी प्लेयर का स्ट्राइक रेट देखते हैं। कोई खिलाड़ी टी20 फॉर्मेट में कितना अच्छा है वो उसके स्ट्राइक रेट और उसके पावर हिटिंग को देखकर ही पता लग जाता है। हम आज आपको बताएंगे कि टी20 फॉर्मेट में किस प्लेयर ने पारी की आधार पर सबसे तेज 4000 रन बनाए हैं। आपको बता दें कि टी20 इंटरनेशनल में अब तक सिर्फ 4 प्लेयर ऐसे हैं जिन्होंने 4000 रन बनाए हैं, जिसमें से दो भारतीय खिलाड़ी का नाम है।
2/5Image Source : AP
टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज 4000 रन बनाने का रिकॉर्ड भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली का नाम है। विराट ने ये कारनामा 107 पारियों में किया था। उन्होंने ये उपलब्धि साल 2022 में इंग्लैंड के खिलाफ हासिल की थी। उन्होंने टी20 में अपना डेब्यू साल 2010 में किया था और फिर 12 साल बाद उन्होंने 4000 रन पूरे किए।
3/5Image Source : PTI
पाकिस्तान के बाबर आजम इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। उन्होंने 112 पारियों में 4000 टी20 इंटरनेशनल पूरे किए थे। बाबर ने भी ये उपलब्धि इंग्लैंड के खिलाफ साल 2024 में हासिल की थी। बाबर ने टी20 इंटरनेशनल में अपना डेब्यू साल 2016 में किया था और 8 साल के बाद उन्होंने ये उपलब्धि हासिल की यही।
4/5Image Source : AP
इंग्लैंड के जोस बटलर ने टी20 इंटरनेशनल में 138 पारियों में 4000 रन पूरे किए थे और वह इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। बटलर ने ये कारनामा इसी साल टी20 वर्ल्ड कप के दौरान स्कॉटलैंड के खिलाफ मैच में किया था। इस फॉर्मेट में उनका डेब्यू साल 2011 में हुआ था और लगभग 15 साल के बाद उन्होंने चार हजार रन बनाने की उपलब्धि अपने नाम की।
5/5Image Source : AP
भारत के दिग्गज बल्लेबाज रोहित का नाम इस लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं। उन्होंने 152 मैचों की 144 पारियों में इस उपलब्धि को अपने नाम किया था। उन्होंने ये कारनामा साल 2024 में आयरलैंड के खिलाफ मैच के दौरान किया था। उन्होंने साल 2007 में ही भारत के लिए टी20 फॉर्मट में डेब्यू किया था। उन्होंने 16 साल के लंबे समय के बाद इस फॉर्मेट में अपने चार हजार रन पूरे किए।