Under 19 World Cup में सबसे बड़ा इंडिविजुअल स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज, श्रीलंका का खिलाड़ी टॉप पर
Under 19 World Cup में सबसे बड़ा इंडिविजुअल स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज, श्रीलंका का खिलाड़ी टॉप पर
Under 19 World Cup में सबसे बड़ा इंडिविजुअल स्कोर बनाने का रिकॉर्ड श्रीलंका के विरान चामुदिथा के नाम है। उन्होंने हाल ही में जापान के खिलाफ मैच में 192 रन की पारी खेली थी।
Published : Jan 20, 2026 01:16 pm IST, Updated : Jan 20, 2026 01:16 pm IST
1/5Image Source : X@ICC
जिम्बाब्वे और नामीबिया की मेजबानी में इस वक्त अंडर-19 वर्ल्ड कप के मुकाबले खेले जा रहे हैं। इस टूर्नामेंट में श्रीलंका के खिलाड़ी विरान चामुदिथा ने जापान के खिलाफ मैच में 143 बॉल पर 192 रन बनाए। वह अब अंडर-19 वर्ल्ड कप में सबसे बड़ा इंडिविजुअल स्कोर बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने 26 चौके और एक छक्का लगाया। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 134.26 का रहा।
2/5Image Source : X@OfficialSLC
श्रीलंका के ही हसीथा बोयागोडा का नाम इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर है। उन्होंने साल 2018 में खेले गए अंडर19 वर्ल्ड कप में केन्या के खिलाफ मैच में 152 बॉल पर 191 रन बनाए थे। इस पारी के दौरान उनके बल्ले से 28 चौके और दो छक्के आए थे और उनका स्ट्राइक रेट 125.65 का रहा था।
3/5Image Source : X@NZC
न्यूजीलैंड के बल्लेबाज जैकब भुला ने 2018 में खेले गए अंडर 19 वर्ल्ड कप में केन्या के खिलाफ ही 180 रन की पारी खेली थी। यह अंडर 19 वर्ल्ड कप के इतिहास का तीसरा सबसे बड़ा इंडिविजुअल स्कोर है। उन्होंने 144 बॉल पर 180 रन बनाए थे। इस पारी के दौरान उन्होंने ये सभी रन 125 की स्ट्राइक रेट से बनाए थे। इस दौरान उनके बल्ले से 10 चौके और पांच छक्के आए थे।
4/5Image Source : X@windiescricket
वेस्टइंडीज के पूर्व क्रिकेटर डोनोवन पैगॉन सबसे बड़ा इंडिविजुअल स्कोर बनाने के मामले में चौथे नंबर पर है। उन्होंने साल 2002 में खेले गए अंडर-19 वर्ल्ड कप में स्कॉटलैंड के खिलाफ मैच में 129 गेंदों में 176 रनों की तूफानी पारी खेली थी। इस पारी के दौरान उन्होंने 25 चौके और एक छक्का लगाया था और उनका स्ट्राइक रेट 136.43 का रहा।
5/5Image Source : PTI
इंग्लैंड के बल्लेबाज डेन लॉरेंस का नाम लिस्ट में पांचवें नंबर पर हैं। उन्होंने 2016 में खेले गए अंडर 19 वर्ल्ड कप में फिजी के खिलाफ मैच में 174 रनों की पारी खेली थी। इस पारी के दौरान उन्होंने 150 गेंदों का सामना किया था और वह 25 चौके और 1 छक्का लगाने में कामयाब रहे थे। उन्होंने ये सभी रन 116 की स्ट्राइक रेट से बनाए थे।