1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. हेल्थ
  4. बार-बार होती है कब्ज? रोज खाएं ये सब्जियां, पेट होगा साफ

बार-बार होती है कब्ज? रोज खाएं ये सब्जियां, पेट होगा साफ

अगर आप कब्ज से पीड़ित हैं तो ऐसे में इस समस्या को कंट्रोल करने के लिए अपनी डाइट में फाइबर से भरपूर सब्जियों का सेवन करें। डॉक्टर बता रही हैं वो सब्जियां कौन सी हैं?

Written By: Poonam Yadav
Published : Sep 23, 2026 04:38 pm IST,  Updated : Sep 23, 2026 04:38 pm IST
कब्ज से आजकल ज़्यादातर लोग परेशान हैं। पुणे स्थित इनामदार हॉस्पिटल में इंटरनल मेडिसिन स्पेशलिस्ट और जनरल फिजिशियन डॉक्टर शालिनी सालुंखे बता रही हैं कि डाइट में फाइबर की कमी होने पर कब्ज की समस्या ट्रिगर कर सकती है। तो अगर आपको भी बार-बार कब्ज की शिकायत रहती है, तो डॉक्टर से जानिए अपनी डाइट में किस तरह की सब्जियों को शामिल करें?
1/5 Image Source : MAGNIFIC

भिंडी: अगर आपको कब्ज की समस्या परेशान करती है तो अपनी डाइट में भिंडी को शामिल करें। दरअसल, भिंडी में भरपूर मात्रा में डाइटरी फाइबर और म्यूसिलेज होता है, जो मल को नरम करने और पेट को साफ करने में मदद करता है। कम तेल में भिंडी की सब्जी बनाएं और एक बाउल भरकर खाएं।
2/5 Image Source : UNSPLASH
भिंडी: अगर आपको कब्ज की समस्या परेशान करती है तो अपनी डाइट में भिंडी को शामिल करें। दरअसल, भिंडी में भरपूर मात्रा में डाइटरी फाइबर और म्यूसिलेज होता है, जो मल को नरम करने और पेट को साफ करने में मदद करता है। कम तेल में भिंडी की सब्जी बनाएं और एक बाउल भरकर खाएं।
शलगम: शलगम की सब्जी भी कब्ज में बेहद फायदेमंद मानी जाती है। इसमें भी डाइटरी फाइबर भरपूर मात्रा में होता है, जो मल को मुलायम बनाता है और पेट को साफ रखने में मदद करता है। हालांकि, इस बात का ध्यान रखें कि इसे कच्चा खाने से बचें।
3/5 Image Source : UNSPLASH
शलगम: शलगम की सब्जी भी कब्ज में बेहद फायदेमंद मानी जाती है। इसमें भी डाइटरी फाइबर भरपूर मात्रा में होता है, जो मल को मुलायम बनाता है और पेट को साफ रखने में मदद करता है। हालांकि, इस बात का ध्यान रखें कि इसे कच्चा खाने से बचें।
बीटरूट: बीटरूट भी कब्ज में लाभकारी माना जाता है। दरअसल, चुकंदर में फाइबर के साथ साथ वाटर कंटेंट भी बहुत ज़्यादा होता है। आप इसका सेवन सलाद या लाइट वेट सब्जी के तौर पर कर सकते हैं।
4/5 Image Source : UNSPLASH
बीटरूट: बीटरूट भी कब्ज में लाभकारी माना जाता है। दरअसल, चुकंदर में फाइबर के साथ साथ वाटर कंटेंट भी बहुत ज़्यादा होता है। आप इसका सेवन सलाद या लाइट वेट सब्जी के तौर पर कर सकते हैं।
बीन्स: बीन्स भी कब्ज में फायदेमंद है। हरी बीन्स, ग्वार फली हो या राजमा ये सभी पेट की सेहत के लिए बेहतरीन माने जाते हैं। तो आप इन सब्जियों को भी अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।
5/5 Image Source : UNSPLASH

Advertisement