IPL के एक सीजन में सबसे ज्यादा डॉट बॉल फेंकने वाले गेंदबाज, टॉप पर कौन?
IPL के एक सीजन में सबसे ज्यादा डॉट बॉल फेंकने वाले गेंदबाज, टॉप पर कौन?
आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा डॉट बल्ले फेंकने का रिकॉर्ड डेल स्टेन का नाम। टॉप-5 प्लेयर्स में चार और कौन से प्लेयर का नाम है। वो आप यहां देख सकते हैं।
Published : Mar 21, 2026 08:48 pm IST, Updated : Mar 21, 2026 08:48 pm IST
1/5Image Source : AFP
इंडियन प्रीमियर लीग के एक सीजन में सबसे ज्यादा डॉट बॉल फेंकने का रिकॉर्ड साउथ अफ्रीका के डेल स्टेन के नाम है। स्टेन ने ये कारनामा साल 2013 में किया था और वो उस सीजन सनराइजर्स हैदराबाद की फ्रेंचाइजी का हिस्सा थे। स्टेन ने उस सीजन SRH के लिए बेहतरीन प्रदर्शन किया था और 17 मैचों में कुल 19 विकेट चटकाए थे।
2/5Image Source : AP
इंडियन प्रीमियर लीग के एक सीजन में सबसे ज्यादा डॉट बॉल फेंकने के मामले में दूसरे नंबर पर प्रसिद्ध कृष्णा का नाम है। उन्होंने आईपीएल 2022 में 200 डॉट गेंदें फेंके थे और इस सीजन वह राजस्थान रॉयल्स की टीम का हिस्सा थे। उस सीजन प्रसिद्ध कृष्णा ने राजस्थान के लिए कुल 17 मैच खेले थे और इस दौरान उन्होंने भी 19 विकेट निकाले थे। फिलहाल प्रसिद्ध GT का हिस्सा हैं।
3/5Image Source : AFP
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज मिचेल जॉनसन का नाम सबसे ज्यादा डॉट बॉल फेंकने के मामले में तीसरे नंबर पर हैं। उन्होंने 2013 में ये कारनामा किया था। जॉनसन उस सीजन मुंबई इंडियंस की टीम का हिस्सा थे और वहां उन्होंने 196 डॉट गेंदे फेंकी थी। उस आईपीएल सीजन में जॉनसन का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा था। वहां उन्होंने 17 मैचों में 24 विकेट अपने नाम किए थे।
4/5Image Source : AFP
आईपीएल के इतिहास के सबसे सफल गेंदबाजों में से एक लसिथ मलिंगा इस लीग के एक सीजन में सबसे ज्यादा डॉट बॉल फेंकने के मामले में चौथे नंबर पर हैं। उन्होंने अपने आईपीएल करियर में सिर्फ एक फ्रेंचाइजी का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए आईपीएल 2011 में 195 डॉट बॉल फेंके थे। इस दौरान उन्होंने 16 मैचों में कुल 28 विकेट अपने नाम किया था।
5/5Image Source : AP
लिस्ट में तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी पांचवें नंबर पर हैं। शमी ने आईपीएल 2023 में ऐसा किया था उस सीजन उन्होंने 193 डॉट गेंदें फेंक दिए थे। उन्होंने सीजन में गुजरात टाइटंस के लिए खेला था और वहां 17 मैचों में 28 विकेट चटकाए थे। शमी आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) की ओर से खेलते हुए दिखेंगे।