IPL में 200+ के चेज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, टॉप पर कौन?
IPL में 200+ के चेज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, टॉप पर कौन?
IPL में 200+ के चेज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की बात करें तो वहां टॉप पर विराट कोहली का नाम है। वहीं टॉप 5 बल्लेबाजों की लिस्ट में रोहित शर्मा भी मौजूद हैं।
Published : Apr 05, 2026 05:46 pm IST, Updated : Apr 05, 2026 05:46 pm IST
1/5Image Source : PTI
आईपीएल में 200+ रनों के चेज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की बात करें तो वहां टॉप पर विराट कोहली का नाम है। विराट ने आईपीएल में 200+ रनों के चेज में अब तक 40 की औसत और 149 की स्ट्राइक रेट से 686 रन बनाए हैं। विराट को चेज मास्टर कहा जाता है और आईपीएल में भी उन्होंने चेज करते हुए अपनी टीम को कई मैचों में जीत दिलाई है। रन चेज में विराट का रिकॉर्ड काफी अच्छा रहा है।
2/5Image Source : PTI
इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर मुंबई इंडियंस के अनुभवी बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव का नाम है। उन्होंने आईपीएल में 200+ रनों के चेज में अब तक 31 की औसत और 170 की स्ट्राइक रेट से 580 रन बनाए हैं। आईपीएल में सूर्यकुमार यादव का रिकॉर्ड बल्लेबाजी में काफी अच्छा रहा है। उन्होंने रन चेज में भी कई मैचों में टीम को जीत दिलाई है।
3/5Image Source : PTI
तूफानी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का नाम इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर है। आईपीएल में अभिषेक ने 200+ रनों के चेज में अब तक 38 की औसत और 187 की स्ट्राइक रेट 573 रन बनाए हैं। वह अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं और पावरप्ले में उनका बैटिंग रिकॉर्ड काफी अच्छा रहा है। हालांकि इस सीजन अभी तक दो मैचों में उनका बल्ला नहीं चला है।
4/5Image Source : PTI
मुंबई इंडियंस के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा इस लिस्ट में चौथे नंबर पर मौजूद हैं। उन्होंने आईपीएल में अब तक 200+ रनों के चेज में 562 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 27 का और स्ट्राइक रेट 150 का रहा है। रोहित की गिनती आईपीएल इतिहास के सबसे सफल बल्लेबाजों में की जाती है। वह अपनी बल्लेबाजी के दमपर कई मैचों में मुंबई को जीत दिला चुके हैं।
5/5Image Source : PTI
बाएं हाथ के बल्लेबाज नितीश राणा का नाम इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर है। उन्होंने आईपीएल में 200+ रनों के चेज में अब तक 30 की औसत और 152 की स्ट्राइक रेट से 538 रन बनाए हैं। नितीश का रिकॉर्ड बल्लेबाजी में काफी अच्छा रहा है। वह आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स का टीम का हिस्सा हैं और इस सीजन वह टीम के लिए जरूर बड़ी पारी खेलना चाहेंगे।