इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार नाबाद लौटने वाले खिलाड़ी, टॉप-5 प्लेयर का नाम जान रह जाएंगे हैरान
इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार नाबाद लौटने वाले खिलाड़ी, टॉप-5 प्लेयर का नाम जान रह जाएंगे हैरान
इंटरनेशनल क्रिकेट में तीनों फॉर्मेट को मिलाकर अभी तक सबसे ज्यादा बार नाबाद लौटने वाले टॉप-5 खिलाड़ियों के नाम देखें जाएं तो वह थोड़ा चौंकाने वाले जरूर हैं, जिसमें से चार ऐसे खिलाड़ी हैं जो प्रमुख गेंदबाज है।
Published : Apr 22, 2026 07:24 pm IST, Updated : Apr 22, 2026 07:24 pm IST
1/6Image Source : AFP
इंटरनेशनल क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में किसी भी बल्लेबाज की कोशिश लंबा खेलने की होती है, खासकर तब जब टीम किसी टारगेट का पीछा कर रही हो। टेस्ट क्रिकेट में ये और भी महत्वपूर्ण हो जाता है जिसमें बल्लेबाजों की नजर लंबा खेलकर अपनी टीम को एक मजबूत स्थिति में पहुंचाने की रहती है। ऐसे में हम आपको इंटरनेशनल क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में अब तक सबसे ज्यादा बार नॉट आउट यानी नाबाद रहने वाले टॉप-5 खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं।
2/6Image Source : AFP
इंग्लैंड टीम के पूर्व तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन की गिनती वर्ल्ड क्रिकेट के अब तक के सबसे बेहतरीन बॉलर्स में की जाती है। वहीं एंडरसन बैटिंग में भी अपना विकेट जल्दी नहीं गंवाने की कोशिश करते थे, जिसके चलते वह कई बार नाबाद पवेलियन लौटे हैं। जेम्स एंडरसन ने इंटरनेशनल क्रिकेट में कुल 401 मैच खेले हैं, जिसमें से उन्होंने 348 पारियों में बल्लेबाजी की और इस दौरान 8.65 के औसत से भले ही सिर्फ 1627 रन बनाए हैं, लेकिन वह 160 बार नाबाद पवेलियन लौटे हैं।
3/6Image Source : AFP
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी की गिनती वर्ल्ड क्रिकेट के बेस्ट फिनिशर में की जाती है, जिसमें वह कई बार मैच जिताकर नाबाद वापस पवेलियन लौटे हैं। धोनी ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 538 मैचों में 526 पारियों में बल्लेबाजी की है और उसमें उन्होंने 44.96 के औसत से 17266 रन बनाए हैं। इस दौरान धोनी 142 पारियों में नाबाद पवेलियन लौटे हैं।
4/6Image Source : AFP
श्रीलंकाई टीम के पूर्व स्पिन गेंदबाज मुथैया मुरलीधरन जो अभी भी तीनों फॉर्मेट में मिलाकर सबसे ज्यादा विकेट हासिल करने वाले बॉलर हैं वह इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर काबिज हैं। वैसे तो मुरलीधरन का बैटिंग में कोई खास अच्छा रिकॉर्ड तो नहीं है, लेकिन इसके बावजूद वह नाबाद पवेलियन लौटने में कई बार कामयाब रहे हैं। मुथैया मुरलीधरन ने इंटरनेशनल क्रिकेट में कुल 495 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 328 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 9.26 के औसत से 1936 रन बनाए हैं। इस दौरान मुरलीधरन 119 पारियों में नाबाद पवेलियन लौटने में कामयाब रहे हैं।
5/6Image Source : AFP
साउथ अफ्रीकी टीम के पूर्व कप्तान शॉन पोलाक की गिनती वर्ल्ड क्रिकेट में बेहतरीन तेज गेंदबाज ऑलराउंडर खिलाड़ियों में की जाती है, जो नई गेंद से कमाल दिखाने के साथ निचलेक्रम में बल्लेबाज के रूप में भी अहम योगदान देते हुए कई बार नजर आए हैं। पोलाक ने इंटरनेशनल क्रिकेट में कुल 423 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 370 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 28.73 के औसत से कुल 7386 रन बनाए हैं, जिसमें पोलाक 113 बार नाबाद पवेलियन लौटे हैं।
6/6Image Source : AFP
चमिंडा वॉस की गिनती इंटरनेशनल क्रिकेट में बाएं हाथ के बेहतरीन तेज गेंदबाजों में की जाती है, हालांकि वह बल्ले से भी कई बार महत्वपूर्ण योगदान देते हुए नजर आए हैं। चमिंडा वॉस ने इंटरनेशनल क्रिकेट में कुल 439 मैचों में खेलते हुए 384 पारियों में बल्लेबाजी की है और उसमें वह 18.64 के औसत से 5147 रन बनाए हैं। इस दौरान चमिंडा वॉस 108 पारियों में नाबाद पवेलियन लौटे हैं।