IPL में सबसे ज्यादा फिफ्टी लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज, विराट नंबर दो पर
IPL में सबसे ज्यादा फिफ्टी लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज, विराट नंबर दो पर
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 की शुरुआत 22 मार्च से होने वाली है। इस सीजन के शुरू होने से पहले हम आपको उन 5 खिलाड़ियों के नाम बताएंगे जिन्होंने आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाए हैं।
Published : Mar 14, 2025 08:35 pm IST, Updated : Mar 14, 2025 08:35 pm IST
1/6Image Source : PTI
आईपीएल 2025 का आगाज 22 मार्च से होने वाला है। सीजन के पहले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीमें आमने-सामने होंगी। यह आईपीएल का 18वां सीजन होने वाला है। आज ऐसे में हम आपको बताने जा रहे हैं उन 5 बल्लेबाजों के बारे में जिन्होंने आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा फिफ्टी ठोकी हैं। आपको बता दें कि पांच बल्लेबाजों की इस लिस्ट में टॉप पर विराट कोहली या रोहित शर्मा में से किसी का नाम नहीं है।
2/6Image Source : PTI
ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज डेविड वॉर्नर इस लिस्ट में नंबर एक पर हैं। वॉर्नर आईपीएल इतिहास के सबसे सफल बल्लेबाजों में से एक हैं। वॉर्नर के नाम आईपीएल में सबसे ज्यादा फिफ्टी लगाने का रिकॉर्ड है। उन्होंने 184 मैचों में 62 अर्धशतक लगाए हैं।
3/6Image Source : PTI
टीम इंडिया के महान बल्लेबाज विराट कोहली इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। उन्होंने अब तक खेले गए अपने करियर के 252 आईपीएल मैचों में 55 अर्धशतक लगाए हैं। वहीं रन बनाने के मामले में विराट टॉप पर हैं। वो इस लीग में 8000 से अधिक रन बना चुके हैं।
4/6Image Source : PTI
पूर्व भारतीय दिग्गज बल्लेबाज शिखर धवन ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में खेले गए 222 मुकाबलों में 51 अर्धशतक लगाए हैं। शिखर ने इस लीग में 6769 रन बनाए।
5/6Image Source : Getty
मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने इंडियन प्रीमियर लीग में अब तक अपने करियर में 257 मैच खेले हैं, इस दौरान उन्होंने 43 अर्धशतक लगाए हैं। फैंस को उम्मीद है कि आगामी सीजन में रोहित बड़ी पारियां खेलेंगे।
6/6Image Source : PTI
दक्षिण अफ्रीका के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज एबी डिविलियर्स इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर हैं। उन्होंने अपने आईपीएल करियर में 184 मैच खेले और इस दौरान उनके बल्ले से 43 अर्धशतकीय पारियां को देखने को मिली।