टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज, टॉप-5 में हुई ट्रैविस हेड की एंट्री
टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज, टॉप-5 में हुई ट्रैविस हेड की एंट्री
टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज शतक लगाने की बात करें तो वहां टॉप पर न्यूजीलैंड के ब्रैंडन मैकुलम का नाम है। टॉप-5 बल्लेबाजों की इस लिस्ट में एक भी भारतीय प्लेयर का नाम नहीं है।
Published : Nov 23, 2025 12:08 pm IST, Updated : Nov 23, 2025 12:08 pm IST
1/5Image Source : X@ICC
ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच पर्थ में एशेज टेस्ट सीरीज का पहला मैच खेला गया। इस मैच की चौथी पारी में ऑस्ट्रेलिया की तरफ से ट्रैविस हेड ने शानदार शतक लगाया। वह टेस्ट में सबसे तेज शतक लगाने के मामले में टॉप-5 में पहुंच गए हैं। वहीं टेस्ट में सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के ब्रैंडन मैकुल्म के नाम है। । न्यूजीलैंड के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज मैकुलम ने 2016 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 54 गेंदों में शतक पूरा किया था। मैकुलम ने क्राइस्टचर्च के मैदान पर ये शतकीय पारी खेली थी।
2/5Image Source : X@ICC
वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी विवियन रिचर्ड्स और पाकिस्तान के पूर्व कप्तान मिस्बाह-उल-हक टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज शतक लगाने के मामले में संयुक्त रूप से दूसरे पायदान पर हैं। रिचर्ड्स ने 1986 में इंग्लैंड के खिलाफ 56 गेंदों में शतक लगाया। वहीं, मिस्बाह ने 2014 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक टेस्ट मैच में 56 गेंदों में सेंचुरी लगाई थी।
3/5Image Source : X@ICC
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व धाकड़ विकेटकीपर-बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। उन्होंने 57 गेंदों में शतक लगाया था। उन्होंने साल 2006 में इंग्लैंड के खिलाफ पर्थ के मैदान पर खेले गए टेस्ट मैच में ये कारनामा किया था। उस मैच में एडम गिलक्रिस्ट ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी की थी।
4/5Image Source : X@ICC
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर जैक ग्रेगरी ने 67 गेंदों में शतक लगाया था। उन्होंने यह कमाल 1921 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जोहानसबर्ग के मैदान पर किया। वह टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज शतक लगाने के मामले में चौथे नंबर पर हैं।
5/5Image Source : AP
लिस्ट में ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज ट्रैविस हेड संयुक्त रूप से पांचवें स्थान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने पर्थ में इंग्लैंड के खिलाफ पहले एशेज टेस्ट में 69 गेंदों में सेंचुरी लगाई। उन्होंने वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ा है। गेल ने 2009 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट में 70 गेंदों में शतक लगाया था। वेस्टइंडीज के पूर्व बल्लेबाज शिवनारायण चंद्रपॉल (2003 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ) और ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ओपनर डेविड वॉर्नर (2012 में भारत के खिलाफ) भी 69-69 गेंदों में शतक लगा चुके हैं।