IPL में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज, जोस बटलर की हुई टॉप-5 में एंट्री
IPL में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज, जोस बटलर की हुई टॉप-5 में एंट्री
आज हम आपको उन पांच विदेशी बल्लेबाजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके नाम आईपीएल में सबसे ज्यादा रन दर्ज हैं। इस लिस्ट में अब जोस बटलर की भी एंट्री हुई है।
Published : Apr 22, 2025 02:31 pm IST, Updated : Apr 22, 2025 02:31 pm IST
1/6Image Source : PTI
आईपीएल 2025 में गुजरात टाइटंस के धाकड़ बल्लेबाज जोस बटलर शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। उन्होंने इस सीजन में अब तक 8 मैचों में 71.20 के औसत से 356 रन बनाए हैं। इसी के साथ वह आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले विदेशी बल्लेबाजों की लिस्ट में पांचवें नंबर पर पहुंच गए हैं। आज हम आपको उन 5 विदेशी बल्लेबाजों के नाम बताएंगे, जिन्होंने आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं।
2/6Image Source : PTI
आईपीएल में विदेशी खिलाड़ियों के बीच सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर के नाम है। उन्होंने 184 मैचों की 184 पारियों में 40.52 की औसत से 6565 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 4 शतकीय और 62 अर्धशतकीय पारियां खेली और उनका सर्वोच्च स्कोर 126 रन रहा।
3/6Image Source : X/RCB
इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर दक्षिण अफ्रीका के धाकड़ बल्लेबाज एबी डिविलियर्स का नाम है। उन्होंने अपने आईपीएल करियर में 184 मैचों की 170 पारियों में 39.70 की औसत से 5162 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 3 शतकीय और 40 अर्धशतकीय पारियां खेली और उनका सर्वोच्च स्कोर नाबाद 133 रन रहा।
4/6Image Source : PTI
क्रिस गेल का नाम इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। अपने आईपीएल करियर में उन्होंने 142 मैचों की 141 पारियों में 39.72 की औसत से 4965 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 6 शतकीय और 31 अर्धशतकीय पारियां खेली और उनका सर्वोच्च स्कोर नाबाद 175 रन का रहा।
5/6Image Source : PTI
दक्षिण अफ्रीका के पूर्व दिग्गज ओपनर फाफ डु प्लेसिस का नाम लिस्ट में चौथे नंबर पर है। अपने आईपीएल करियर में उन्होंने 148 मैचों की 141 पारियों में 35.78 की औसत से 4652 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 38 अर्धशतकीय पारियां खेली और उनका सर्वोच्च स्कोर 96 रन रहा।
6/6Image Source : PTI
लिस्ट में पांचवें नंबर पर जोस बटलर पहुंच गए हैं। अपने आईपीएल करियर में उन्होंने अब तक 115 मैचों की 114 पारियों में 39.77 के औसत से 3938 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 7 शतक और 22 अर्धशतक लगाए हैं। उनका सर्वोच्च स्कोर 124 रन रहा है।