IPL 2026 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज, 22 साल का प्लेयर टॉप पर
IPL 2026 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज, 22 साल का प्लेयर टॉप पर
आईपीएल 2026 में अभी तक 11 मैच खेले गए हैं। इन 11 मुकाबले में सबसे ज्यादा छक्के किस बल्लेबाज ने लगाए हैं, आइए आज हम आपको बताते हैं। कोहली और रोहित भी टॉप-5 में शामिल हैं।
Published : Apr 06, 2026 05:40 pm IST, Updated : Apr 06, 2026 05:40 pm IST
1/5Image Source : AP
IPL 2026 में अब तक 11 मैच खेले जा चुके हैं और इस टूर्नामेंट में अब तक लगभग 350 छक्के लगा चुके हैं। इस सीजन सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की बात करें तो वहां टॉप पर फिलहाल दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज समीर रिजवी का नाम है। रिजवी ने अभी तक दो मैच खेले हैं और वहां उन्होंने कुल 11 छक्के लगाए हैं। रिजवी इस वक्त ऑरेंज कैप की लिस्ट में भी टॉप पर हैं।
2/5Image Source : AP
आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले बल्लेबाजों की बात करें तो वहां RCB के टिम डेविड और रजत पाटीदार संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर हैं। दोनों ही बल्लेबाजों ने इस सीजन अब तक 9-9 छक्के लगाए हैं। इन दोनों ही बल्लेबाजों ने चेन्नई के खिलाफ मैच में तूफानी बल्लेबाजी की थी। उस मैच में डेविड ने 25 बॉल में नाबाद 70 रन तो वहीं पाटीदार ने 19 बॉल में 48 रन की पारी खेली थी।
3/5Image Source : AP
आईपीएल 2026 में अब तक सर्वाधिक छक्के जड़ने वाले बल्लेबाजों की सूची में तीसरे नंबर पर रियान रिकल्टन हैं, जिन्होंने दो मैचों में 8 छक्के जड़े हैं। रेयान ने इस सीजन के पहले मैच में मुंबई के लिए शानदार बल्लेबाजी की थी। उन्होंने अब तक दो मैच खेले हैं और वहां उनके बल्ले से 90 रन आए हैं।
4/5Image Source : AP
रोहित शर्मा 7 छक्कों के साथ सूची में चौथे स्थान पर हैं। उन्होंने ये कारनाम सिर्फ दो मैच में किया है। उन्होंने केकेआर के खिलाफ मैच में अर्धशतकीय पारी खेली थी। वहीं दिल्ली के खिलाफ भी उन्होंने एक अहम पारी खेली थी। रोहित इस सीजन ऑरेंज कैप की रेस में तीसरे नंबर पर हैं। उन्होंने अब तक दो मैचों में 113 रन बनाए हैं।
5/5Image Source : AP
विराट कोहली, देवदत्त पडिकल, वैभव सूर्यवंशी और नीतीश कुमार रेड्डी ने 6-6 छक्के लगाए हैं और सूची में संयुक्त रूप से पांचवे स्थान पर मौजूद हैं। ये सभी बल्लेबाज इस सीजन अपनी-अपनी टीम के लिए शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं। विराट और देवदत्त RCB की टीम का हिस्सा हैं, वहीं वैभव राजस्थान रॉयल्स के लिए खेल रहे हैं। नितीश रेड्डी ने SRH के लिए अब तक काफी अच्छा प्रदर्शन किया है।