1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. स्पोर्ट्स
  4. टी-20 इंटरनेशनल में सबसे तेज 1000 रन बनाने वाले बल्लेबाज (फुल मेंबर)

टी-20 इंटरनेशनल में सबसे तेज 1000 रन बनाने वाले बल्लेबाज (फुल मेंबर)

Written By: Hitesh Jha
Published : Sep 15, 2025 09:29 pm IST,  Updated : Sep 15, 2025 09:29 pm IST
टी-20 इंटरनेशनल में फुल मेंबर्स देश के बीच सबसे तेज 1000 रन बनाने का रिकॉर्ड इंग्लैंड के डेविड मलान के नाम है। उन्होंने 24 पारियों में 1000 रन पूरे किए थे। मलान ने ये उपलब्धि 2021 में भारत के खिलाफ हासिल की थी। वहीं इस फॉर्मेट में उनका डेब्यू 2017 में हुआ था।
1/5 Image Source : PTI

पाकिस्तान के बल्लेबाज बाबर आजम का नाम लिस्ट में दूसरे नंबर पर है। बाबर आजम ने ये उपलब्धि 2018 में न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में हासिल की थी। उन्होंने टी-20 इंटरनेशनल में 1000 रन 26 पारियों में पूरे किए थे। इस फॉर्मेट में उनका डेब्यू साल 2016 में हुआ था। हालांकि वह काफी समय से पाकिस्तान की टी-20 टीम से बाहर चल रहे हैं।
2/5 Image Source : PTI

न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज डेवोन कॉनवे का बाबर आजम के बाद आता है। कॉनवे ने 2022 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में 1000 टी-20 इंटरनेशनल रन पूरे किए थे। वहीं इसके लिए उन्होंने 26 पारियां ली थी। इस फॉर्मेट में उनका डेब्यू 2020 में हुआ था। कॉनवे न्यूजीलैंड के सबसे सफल बल्लेबाजों में से एक हैं।
3/5 Image Source : PTI

टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली भी इस लिस्ट में शामिल है। उन्होंने टी-20 इंटरनेशनल में 1000 रन 27 पारियों में पूरे किए थे। विराट ने ये उपलब्धि 2015 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच में हासिल की थी वहीं इस फॉर्मेट में उनका डेब्यू 2010 में हुआ था। हालांकि अब विराट टी-20 इंटरनेशनल और टेस्ट से संन्यास ले चुके हैं।
4/5 Image Source : PTI

ऑस्ट्रेलिया के आरोन फिंच इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर हैं। फिंच ने 29 पारियों में टी-20 इंटरनेशनल में 1000 रन पूरे किए थे। उन्होंने 2017 में श्रीलंका के खिलाफ मैच में इस कारनामे को अंजाम दिया था। इस फॉर्मेट में उनका डेब्यू 2011 में हुआ था। हालांकि फिंच अब इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं।
5/5 Image Source : PTI

Advertisement