वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 10000 रन बनाने वाले बल्लेबाज, टॉप-5 में 4 भारतीय का नाम
वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 10000 रन बनाने वाले बल्लेबाज, टॉप-5 में 4 भारतीय का नाम
वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 10000 रन बनाने वाले बल्लेबाजों की बात करें तो वहां विराट कोहली नंबर एक हैं। वहीं टॉप पांच में चार भारतीय खिलाड़ियों का नाम है।
Published : Aug 09, 2025 02:10 pm IST, Updated : Aug 09, 2025 02:10 pm IST
1/5Image Source : Getty
वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 10000 रन बनाने वाले बल्लेबाजों की बात करें तो वहां टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली का नाम टॉप पर है। उन्होंने 205 पारियों में 10000 रन पूरे किए थे। उन्होंने ये उपलब्धि वेस्टइंडीज के खिलाफ 2018 में विशाखापट्टनम में हासिल की थी।
2/5Image Source : Getty
ODI में सबसे तेज 10000 रन बनाने वाले दूसरे सबसे तेज बल्लेबाज रोहित शर्मा हैं। रोहित ने 241 पारियों में 10000 रन का आंकड़ा छुआ था। हिटमैन ने ये उपलब्धि श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो में 2023 में हासिल की थी।
3/5Image Source : Getty
टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज और मास्टर ब्लास्टर के नाम से मशहूर सचिन तेंदुलकर का नाम तीसरे नंबर पर हैं। उन्होंने 259 पारियों में ये उपलब्धि अपने नाम की थी। सचिन ने ये कारनामा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2001 में इंदौर में किया था।
4/5Image Source : Getty
टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज कप्तान और खिलाड़ी सौरव गांगुली वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 10000 रन बनाने वाले चौथे बल्लेबाज हैं। उन्होंने 263 पारियों में ये उपलब्धि हासिल की थी। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 2005 में दांबुला में इस उपलब्धि को अपने नाम किया था।
5/5Image Source : Getty
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी रिकी पोंटिंग इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर हैं। पोंटिंग ने 266 पारियों में वनडे क्रिकेट में 10000 रन पूरे किए थे। उन्होंने ये उपलब्धि 2007 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ हासिल की थी। टॉप-5 बल्लेबाजों की इस लिस्ट में 4 भारतीय खिलाड़ियों का नाम है।