WTC 2025-27 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, टॉप-5 में सिर्फ एक भारतीय
WTC 2025-27 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, टॉप-5 में सिर्फ एक भारतीय
आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 का चक्र अभी जारी है, जिसमें अब तक एक से एक शानदार प्रदर्शन देखने को मिले हैं। ऐसे में हम आपको WTC के इस चक्र में अब तक सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों के बारे में बताने जा रहे हैं।
Published : May 15, 2026 11:10 pm IST, Updated : May 15, 2026 11:10 pm IST
1/6Image Source : AFP
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का अभी चौथा चक्र यानी 2025-27 खेला जा रहा है, जिसमें अब तक एक से एक शानदार मुकाबले देखने को मिले हैं। ऐसे में सभी का ध्यान सबसे ज्यादा गेंदबाजों के प्रदर्शन पर है जिनके दम पर टीमों के रेड बॉल क्रिकेट में जीत हासिल होती है। ऐसे में हम आपको WTC 2025-27 के चक्र में अब तक सबसे ज्यादा विकेट हासिल करने वाले गेंदबाजों के बारे में बताने जा रहे हैं।
2/6Image Source : AFP
ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों का WTC के हर चक्र में दबदबा देखने को मिला है और ऐसा ही कुछ इस बार भी है, जिसमें सबसे ज्यादा विकेट हासिल करने के मामले में मिचेल स्टार्क पहले नंबर पर काबिज हैं। स्टार्क ने इस चक्र में कुल 8 टेस्ट मैचों में खेलते हुए 16 पारियों में गेंदबाजी की है और उसमें उन्होंने 18.26 के औसत से कुल 46 विकेट अब तक हासिल किए हैं।
3/6Image Source : AFP
WTC 2025-27 के चक्र में अब तक सबसे ज्यादा विकेट हासिल करने के मामले में दूसरे नंबर पर भारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज का नाम है जिन्होंने 9 टेस्ट मैचों में खेलते हुए 17 पारियों में गेंदबाजी की है और उसमें उन्होंने 26.92 के औसत से 39 विकेट हासिल किए हैं।
4/6Image Source : AFP
इंग्लैंड टीम के तेज गेंदबाज जोश टंग इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। टंग ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 के चक्र में कुल सिर्फ 6 मुकाबले खेले हैं जिसमें उन्होंने 12 पारियों में गेंदबाजी की और उसमें वह 24.70 के औसत से कुल 37 विकेट हासिल करने में कामयाब हुए हैं।
5/6Image Source : AFP
बेन स्टोक्स जिनकी गिनती टेस्ट क्रिकेट के बेहतरीन ऑलराउंडर खिलाड़ियों में की जाती है उनका कमाल WTC 2025-27 के चक्र में गेंद से भी देखने को मिल रहा है और वह इस लिस्ट में चौथे नंबर पर काबिज हैं। बेन स्टोक्स ने इस चक्र में 9 टेस्ट मैचों में खेलते हुए 16 पारियों में गेंदबाजी की है और उसमें उन्होंने 25.18 के औसत से 30 विकेट हासिल किए हैं।
6/6Image Source : AFP
ब्रायडन कार्स इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर हैं। इंग्लैंड के इस गेंदबाज का WTC 2025-27 के चक्र में अब तक गेंद से शानदार फॉर्म देखने को मिला है, जिसमें उन्होंने 9 टेस्ट मैचों में खेलते हुए 17 पारियों में गेंदबाजी की है और 39.19 के औसत से 31 विकेट हासिल करने में कामयाब रहे हैं।