1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. स्पोर्ट्स
  4. टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टीमें; इस नंबर पर है भारत और पाकिस्तान

टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टीमें; इस नंबर पर है भारत और पाकिस्तान

Written By: Hitesh Jha
Published : Aug 25, 2025 01:22 pm IST,  Updated : Aug 25, 2025 01:22 pm IST
एशिया कप 2025 की शुरुआत 9 सितंबर से होने वाली है। इस टूर्नामेंट में इस बार कुल 8 टीमें हिस्सा लेंगी, जिसमें से पांच टीमों ने अब तक अपने स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है। इस टूर्नामेंट से पहले हम आज आपको बताएंगे कि टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टॉप-5 टीमें कौन सी हैं और उसमें भारत और पाकिस्तान किस नंबर पर है।
1/6 Image Source : Getty

टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टीमों की बात करें तो वहां टीम इंडिया का नाम टॉप पर है। भारत ने इस फॉर्मेट में अब तक 247 मैच खेले हैं, जिसमें से उन्हें 164 मैचों में जीत मिली है और 71 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। इसके अलावा 6 मैच टाई रहे हैं और 6 मैचों का कोई नतीजा नहीं निकला है।
2/6 Image Source : Getty

बात करें दूसरे नंबर की टीम की तो वहां पाकिस्तान की टीम का नाम मौजूद है। पाकिस्तान की टीम अब तक कुल 267 टी-20 मैच खेल चुकी है। इसमें से उन्हें 151 मैचों में जीत मिली है और 105 में पाक को हार का मुंह देखना पड़ा है। पाकिस्तान के चार मुकाबले टाई रहे हैं और 7 मैचों का कोई रिजल्ट नहीं निकल पाया है।
3/6 Image Source : Getty

न्यूजीलैंड की टीम इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर मौजूद है। कीवी टीम इस फॉर्मेट में अब तक 235 मैच खेल चुकी है। इसमें से उन्हें 123 मैचों में जीत मिली है, वहीं 95 मुकाबलों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। कीवी टीम द्वारा खेले गए 10 मुकाबले टाई रहे हैं और 7 मैचों का रिजल्ट नहीं निकल पाया है।
4/6 Image Source : Getty

इस लिस्ट में चौथे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया की टीम मौजूद है। टी-20 फॉर्मेट में कंगारू टीम ने अब तक कुल 211 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से उन्हें 119 मैचों में जीत मिली है। वहीं 85 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। इस दौरान कंगारू टीम के 3 मुकाबले टाई रहे हैं और 4 मैचों का कोई नतीजा नहीं निकल पाया।
5/6 Image Source : Getty

पांचवें नंबर पर लिस्ट में साउथ अफ्रीका का नाम है। टी-20 इंटरनेशनल में अब तक साउथ अफ्रीका की टीम 204 मैच खेल चुकी है, जिसमें से उन्हें 111 मुकाबलों में जीत मिली है। 89 में अफ्रीकी टीम को हार का सामना करना पड़ा है। इस दौरान अब तक सिर्फ एक मैच टाई रहा है और 3 मैचों का कोई रिजल्ट नहीं निकल पाया है।
6/6 Image Source : Getty

Advertisement