IPL 2025 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले वाले टॉप-5 अनकैप्ड बल्लेबाज, पंजाब का खिलाड़ी टॉप पर
IPL 2025 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले वाले टॉप-5 अनकैप्ड बल्लेबाज, पंजाब का खिलाड़ी टॉप पर
इस लेख में उन 5 अनकैप्ड बल्लेबाजों के बारे में बताया गया है जिन्होंने इस सीजन सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। इस लिस्ट में पंजाब किंग्स के बल्लेबाज टॉप-2 में हैं।
Published : Apr 30, 2025 05:41 pm IST, Updated : Apr 30, 2025 05:41 pm IST
1/6Image Source : PTI
आईपीएल 2025 का रोमांच अपने चरम पर है। जारी सीजन में फैंस को एक से बढ़कर एक रोमांचक मुकाबले देखने को मिले हैं। आईपीएल के 18वें सीजन के कुछ मैचों में जहां बड़े खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया है, वहीं कुछ मुकाबले ऐसे भी रहे हैं, जहां युवा खिलाड़ियों का दबदबा रहा है। आज हम आपको बताएंगे उन 5 अनकैप्ड बल्लेबाजों के बारे में जिन्होंने इस सीजन सबसे ज्यादा रन बनाए हैं।
2/6Image Source : PTI
इस लिस्ट में टॉप पर पंजाब किंग्स के युवा बल्लेबाज प्रियांश आर्या का नाम है। उन्होंने अब तक 9 मुकाबले खेले हैं, जहां उनके बल्ले से 35.88 के औसत और 200.62 के स्ट्राइक रेट से 323 रन निकले हैं। इस सीजन में उन्होंने अब तक 1 शतक और 1 अर्धशतक लगाया है।
3/6Image Source : PTI
लिस्ट में दूसरे नंबर पर प्रभसिमरन सिंह का नाम है। ये खिलाड़ी भी इस सीजन पंजाब किंग्स का हिस्सा है। उन्होंने भी अब तक 9 मैच खेले हैं। इन 9 मैचों की 9 पारियों में उन्होंने 32.44 के औसत और 168.78 के स्ट्राइक रेट से 292 रन बनाए हैं। इस सीजन में उनके बल्ले से अब तक 2 अर्धशतकीय पारियां देखने को मिली हैं।
4/6Image Source : PTI
लिस्ट में तीसरे नंबर पर दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज अभिषेक पोरेल का नाम है। उन्होंने आईपीएल 2025 में अब तक 10 मुकाबले खेले हैं, जहां उनके बल्ले से 28.55 के औसत और 153.89 के स्ट्राइक रेट से 253 रन निकले हैं। पोरेल ने इस सीजन अब तक सिर्फ 1 अर्धशतक लगाया है।
5/6Image Source : PTI
लखनऊ सुपर जायंट्स के बल्लेबाज आयुष बडोनी इस लिस्ट में चौथे नंबर पर है। उन्होंने इस सीजन में अब तक 10 मैच खेले हैं। उन 10 मुकाबलों की 9 पारियों में बडोनी ने 142.37 के स्ट्राइक रेट और 31.50 के औसत से 252 रन बनाए हैं। उनके बल्ले से अब तक 1 अर्धशतकीय पारी देखने को मिली है।
6/6Image Source : PTI
कोलकाता नाइट राइडर्स के बल्लेबाज अंगकृश रघुवंशी इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर हैं। उन्हें इस सीजन अब तक 9 मैच में खेलने का मौका मिला है, जहां उन्होंने 40.16 के औसत और 146.95 के स्ट्राइक रेट से 241 रन बनाए हैं। इस सीजन रघुवंशी ने 1 अर्धशतक लगाया है।