1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. स्पोर्ट्स
  4. T20 वर्ल्ड कप में 250 की स्ट्राइक रेट से बैटिंग करते हुए सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज

T20 वर्ल्ड कप में 250 की स्ट्राइक रेट से बैटिंग करते हुए सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज

Written By: Hitesh Jha
Published : Feb 24, 2026 06:34 pm IST,  Updated : Feb 24, 2026 06:34 pm IST
T20 वर्ल्ड कप में 250 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए सबसे बड़ा स्कोर बनाने का रिकॉर्ड शिमरन हेटमायर के नाम है। उन्होंने 2026 टी20 वर्ल्ड कप में जिम्बाब्वे के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए 34 गेंदों में 85 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 7 चौके और 7 छक्के लगाए। इस मैच में वेस्टइंडीज ने जिम्बाब्वे को 107 रनों के बड़े अंतर से हरा दिया था।
1/5 Image Source : AP

T20 वर्ल्ड कप में 250 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए दूसरा सबसे बड़ा स्कोर बनाने का रिकॉर्ड ईशान किशन के नाम है। किशन ने इसी वर्ल्ड कप में नामीबिया के खिलाफ मैच में 24 बॉल पर 61 रन की तूफानी पारी खेली थी। यहां उनका स्ट्राइक रेट 254.17 का रहा था। इस पारी में उन्होंने 6 चौके और 5 बड़े-बड़े छक्के लगाए थे। वहीं इस मैच में भारत ने नामीबिया को 93 रनों से हराया था।
2/5 Image Source : AP

इस मामले में तीसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर माइक हसी का नाम है। उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप 2010 में पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में 24 बॉल पर 3 चौके और छह छक्के की मदद से 60 रन बनाए थे और उनका स्ट्राइक रेट 250 का रहा था। यह इस वर्ल्ड कप का दूसरा सेमीफाइनल मैच था जहां ऑस्ट्रेलिया ने 192 रन का टारगेट आखिरी ओवर में हासिल किया था और 3 विकेट से मैच जीता थ।
3/5 Image Source : AFP

ऑस्ट्रेलिया के ही मार्कस स्टोइनिस का नाम चौथे नंबर पर है। टी20 वर्ल्ड कप 2022 में स्टोइनिस ने श्रीलंका के खिलाफ मैच में 18 बॉल पर 59 रन की तूफानी पारी खेली थी। इस पारी में स्टोइनिस ने ये सभी रन 327.77 की स्ट्राइक रेट से बनाए थे। इस दौरान उन्होंने चार चौके और छह छक्के जड़े थे। ऑस्ट्रेलिया ने इस मुकाबले में 158 रन के टारगेट को 16.3 ओवर में हासिल किया था और 7 विकेट से मैच जीता था।
4/5 Image Source : AP

टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर युवराज सिंह का नाम लिस्ट में पांचवें नंबर पर है। उन्होंने 2007 टी20 वर्ल्ड कप में उन्होंने 16 गेंदों में 58 रन की तूफानी पारी खेली थी और इस पारी में उन्होंने एक ओवर में लगातार छह गेंदों में छह छक्के लगाने का रिकॉर्ड बनाया था। इस पारी में उन्होंने कुल 7 छक्के और तीन चौके लगाए थे। युवराज का स्ट्राइक रेट इस पारी के दौरान 362.50 का रहा था। भारत ने इस मैच को 18 रन से अपने नाम किया था।
5/5 Image Source : Getty

Advertisement