IPL के एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 अनकैप्ड बल्लेबाज, वैभव के बाद दूसरे नंबर पर कौन?
IPL के एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 अनकैप्ड बल्लेबाज, वैभव के बाद दूसरे नंबर पर कौन?
IPL के एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 अनकैप्ड बल्लेबाजों की बात करें तो वहां वैभव सूर्यवंशी का नाम टॉप पर है। टॉप-5 बैट्समैन की इस लिस्ट में राजस्थान रॉयल्स के 3 प्लेयर का नाम शामिल है।
Published : May 31, 2026 06:39 pm IST, Updated : May 31, 2026 06:39 pm IST
1/5Image Source : PTI
आईपीएल के एक सीजन में अनकैप्ड प्लेयर के तौर पर सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड वैभव सूर्यवंशी के नाम है। उन्होंने आईपीएल 2026 में 16 मैचों में 776 रन बनाकर इस रिकॉर्ड को अपने नाम कर लिया। आईपीएल के जारी सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं और वो ऑरेंज कैप की रेस में सबसे आगे हैं। वह आईपीएल के किसी एक सीजन में 700 रनों का आंकड़ा पार करने वाले इतिहास के पहले अनकैप्ड खिलाड़ी बन गए हैं।
2/5Image Source : PTI
वैभव से पहले यह रिकॉर्ड राजस्थान रॉयल्स के ही सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल के नाम था। उन्होंने आईपीएल 2023 में इस उपलब्धि को अपने नाम की थी। उस सीजन के 14 मैचों में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 626 रन ठोक दिए थे। इस प्रदर्शन के दम पर उन्होंने जल्द ही भारतीय टीम में भी अपनी जगह पक्की कर ली थी। आईपीएल 2023 में वह राजस्थान के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे।
3/5Image Source : X/CRICKET AUSTRALIA TWITTER
आईपीएल के उद्घाटन सीजन (2008) में किंग्स इलेवन पंजाब (अब पंजाब किंग्स) के लिए खेलते हुए ऑस्ट्रेलिया के शॉन मार्श ने शानदार बल्लेबाजी की थी। वह आईपीएल इतिहास में 600 रनों का आंकड़ा छूने वाले पहले अनकैप्ड खिलाड़ी बने थे। उन्होंने महज 11 मैचों में 616 रन बनाकर ऑरेंज कैप भी अपने नाम की थी।
4/5Image Source : PTI
राजस्थान रॉयल्स के मौजूदा कप्तान और बल्लेबाज रियान पराग के लिए साल 2024 का सीजन बेहद शानदार रहा था। सालों के इंतजार और आलोचनाओं के बाद उन्होंने इस सीजन में अपने प्रदर्शन से सभी को करारा जवाब दिया था। पराग ने उस सीजन 16 मैचों में 573 रन ठोके थे। इस दौरान वह 4 अर्धशतक लगाने में कामयाब रहे थे।
5/5Image Source : PTI
पंजाब किंग्स के आक्रामक विकेटकीपर बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह ने आईपीएल 2025 के सीजन में कमाल का प्रदर्शन किया था। उन्होंने 17 मुकाबलों में बल्लेबाजी करते हुए कुल 549 रन बनाए थे। उस सीजन उनके बल्ले से 4 अर्धशतकीय पारी देखने को मिली थी। वहीं इस सीजन भी प्रभसिमरन ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 500 से अधिक रन बनाए लेकिन उनकी टीम प्लेऑफ में नहीं पहुंच पाई।