मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स को 6 विकेट से मात देकर आईपीएल प्वॉइंट्स टेबल में 5वां स्थान हासिल कर लिया है।
रोहित शर्मा ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया है। मुंबई में सौरभ तिवारी के साथ नाथन कुल्टर नाइल की एंट्री हुई, वहीं पंजाब ने मयंक की जगह मंदीप सिंह को खिलाया।
राहुल-मंदीप ने टीम को धीमी शुरुआत दी और दोनों खिलाड़ियों ने पहले विकेट के लिए 36 रन जोड़े। मंदीप का विकेट गिरने के बाद पंजाब खुद को संभाल नहीं पाया।
एक समय ऐसा था जब पंजाब का स्कोर 49/4 था तब एडम मारक्रम (42) ने दीपक हुड्डा (28) के साथ मिलकर पारी को संभाला और टीम को 135 के स्कोर तक पहुंचाया।
136 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई की शुरुआत अच्छी नहीं रही। रवि बिश्नोई ने रोहित और सूर्या को एक ही ओवर में आउट कर लगातार दो झटके दिए। इसके बाद मुंबई की गाड़ी पटरी से उतर गई।
इसके बाद सौरभ तिवारी ने 45 और हार्दिक पांड्या ने नाबाद 40 रन की पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई।