मोहम्मद सिराज बनाम जसप्रीत बुमराह, 44 टेस्ट मैचों के बाद ऐसा है दोनों का रिकॉर्ड
मोहम्मद सिराज बनाम जसप्रीत बुमराह, 44 टेस्ट मैचों के बाद ऐसा है दोनों का रिकॉर्ड
टेस्ट क्रिकेट में पिछले कुछ सालों में भारतीय टीम के तेज गेंदबाजी अटैक की जिम्मेदारी जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज संभाल रहे हैं, जिसमें दोनों का घर और विदेशी सरजमीं दोनों जगह पर अब तक काफी बेहतरीन प्रदर्शन देखने को मिला है।
Published : Nov 19, 2025 12:57 pm IST, Updated : Nov 19, 2025 12:57 pm IST
1/6Image Source : AP
भारतीय क्रिकेट टीम के लिए मौजूदा समय में तेज गेंदबाजी का जिम्मा घर और विदेश में जसप्रीत बुमराह के अलावा मोहम्मद सिराज टेस्ट फॉर्मेट में संभालते हुए दिखाई दे रहे हैं। दोनों ही तेज गेंदबाजों का पिछले एक साल में काफी शानदार प्रदर्शन गेंद के साथ देखने को मिला है। जिसमें हम आपको मोहम्मद सिराज और जसप्रीत बुमराह की टेस्ट क्रिकेट में अब तक के प्रदर्शन के आधार पर तुलना करते हुए उनके रिकॉर्ड के बारे में बताने जा रहे हैं।
2/6Image Source : AP
मोहम्मद सिराज ने टेस्ट क्रिकेट में अब तक 44 मुकाबले खेले हैं, वहीं जसप्रीत बुमराह 51 टेस्ट मैच खेल चुके हैं। ऐसे में हम आपको मोहम्मद सिराज और जसप्रीत बुमराह का 44-44 टेस्ट मैचों के बाद कैसा प्रदर्शन था उसके बारे में बताने जा रहे हैं। सिराज ने 44 टेस्ट मैचों की 82 पारियों में गेंदबाजी करते हुए 29.18 के औसत से कुल 137 विकेट हासिल किए हैं। बुमराह ने 44 टेस्ट मैचों की 85 पारियों में गेंदबाजी करते हुए 19.42 के औसत से 203 विकेट हासिल किए थे।
3/6Image Source : AP
मोहम्मद सिराज ने 44 टेस्ट मैचों में अब तक गेंदबाजी करते हुए एक पारी में 5 बार पांच विकेट हॉल लेने का कारनामा किया है। जसप्रीत बुमराह ने 44 टेस्ट मैचों में एक पारी में 13 बार पांच विकेट हॉल लेने का कारनामा किया था।
4/6Image Source : AP
मोहम्मद सिराज का 44 टेस्ट मैचों में एक पारी में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन देखा जाए तो वह 15 रन देकर 6 विकेट है। जसप्रीत बुमराह का 44 टेस्ट मैचों में एक पारी के बाद सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन गेंद से 27 रन देकर 6 विकेट था।
5/6Image Source : AP
मोहम्मद सिराज और जसप्रीत बुमराह दोनों का एक साथ टेस्ट क्रिकेट में सामना करना बल्लेबाजों के लिए काफी मुश्किल काम दिखाई दिया है। ऐसे में दोनों के 44 टेस्ट मैचों के बाद इकॉनमी रेट को लेकर बात की जाए तो सिराज का जहां 3.53 का है तो वहीं बुमराह का 2.76 का था।
6/6Image Source : AP
मोहम्मद सिराज और जसप्रीत बुमराह में से किस गेंदबाज ने 44 टेस्ट मैचों के बाद सबसे ज्यादा मेडन ओवर्स फेंके तो उस मामले में साफतौर पर बुमराह काफी आगे दिखाई देते हैं। मोहम्मद सिराज ने 44 टेस्ट मैचों में जहां 200 मेडन ओवर्स फेंके हैं तो वहीं जसप्रीत बुमराह ने 44 टेस्ट मैचों में 344 मेडन ओवर्स फेंके थे।