IPL जीत में सबसे ज्यादा बार 50+ स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज, टॉप-3 में 2 भारतीय
IPL जीत में सबसे ज्यादा बार 50+ स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज, टॉप-3 में 2 भारतीय
IPL में 50+ स्कोर बनाना आसान नहीं होता है, लेकिन कुछ खिलाड़ी ऐसे हैं जिनके लिए 50 या उससे ज्यादा का स्कोर बनाना बाएं हाथ का खेल है। आइए जानते हैं IPL जीत में सबसे ज्यादा बार 50+ स्कोर बनाने वाले बल्लेबाजों के बारें में...
Published : Apr 13, 2025 09:23 pm IST, Updated : Apr 13, 2025 09:24 pm IST
1/5Image Source : GETTY
IPL जीत में सबसे ज्यादा बार 50+ स्कोर बनाने वाले टॉप-3 बल्लेबाजों में भारत के 2 स्टार खिलाड़ी शामिल हैं। हालांकि, शीर्ष पर विदेशी खिलाड़ी का कब्जा है।
2/5Image Source : Getty
एबी डिविलियर्स ने IPL में 74 जीत में 28 बार पचास से ज्यादा का स्कोर बनाया। वहीं, मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने भी 131 जीत में 28 बार 50+ स्कोर जड़ा है।
3/5Image Source : Getty
शिखर धवन इस लिस्ट में तीसरे पायदान पर हैं। शिखर धवन IPL में 111 जीत का हिस्सा रहे। इस दौरान उनके बल्ले से 34 बार 50 से ज्यादा का स्कोर निकला।
4/5Image Source : Getty
विराट कोहली IPL जीत में दूसरे सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज हैं। RCB की ओर से खेलते हुए स्टार बल्लेबाज विराट कोहली IPL में 118 जीत का हिस्सा रहे हैं और इस दौरान 36 बार उन्होंने 50 से ज्यादा का स्कोर बनाया है।
5/5Image Source : AP
IPL जीत में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने का रिकॉर्ड डेविड वॉर्नर के नाम पर है। डेविड वॉर्नर IPL की 79 पारियों में जीत का हिस्सा रहे हैं। इस दौरान 41 बार उन्होंने 50+ स्कोर बनाने का बड़ा कारनामा किया।