टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले भारतीय, चेतेश्वर पुजारा इस नंबर पर
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले भारतीय, चेतेश्वर पुजारा इस नंबर पर
चेतेश्वर पुजारा ने हाल ही में क्रिकेट को अलविदा कह दिया। पुजारा ने वैसे तो कई बड़े कीर्तिमान अपने नाम किए लेकिन एक रिकॉर्ड ऐसा है जो 2017 से आज तक अटूट है।
Published : Aug 25, 2025 11:28 pm IST, Updated : Aug 25, 2025 11:28 pm IST
1/6Image Source : Getty
चेतेश्वर पुजारा ने क्रिकेट को अलविदा कह दिया। पुजारा ने ऑस्ट्रेलिया में ऐतिहासिक टेस्ट सीरीज जीत में बल्ले से अहम भूमिका निभाई थी। पुजारा ने टेस्ट में वैसे तो कई बड़े रिकॉर्ड बनाए लेकिन टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा गेंद खेलने का रिकॉर्ड बेहद खास है।
2/6Image Source : Getty
नवजोत सिंह सिद्धू टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले तीसरे भारतीय बल्लेबाज हैं। नवजोत सिंह सिद्धू ने मार्च 1997 में पोर्ट ऑफ स्पेन में वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट मैच की एक पारी में 491 गेंदों खेली थी। इस दौरान उन्होंने 673 मिनट बल्लेबाजी करते हुए 201 रन बनाए थे।
3/6Image Source : Getty
टेस्ट की एक पारी में भारत की ओर से सबसे ज्यादा गेंद खेलने के मामले में चौथे नंबर पर रवि शास्त्री हैं। शास्त्री ने जनवरी 1992 में सिडनी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट मैच की एक पारी में 477 गेंदों का सामना करते हुए 206 रन बनाए थे। उन्होंने इस पारी के दौरान 572 मिनट बल्लेबाजी की थी।
4/6Image Source : Getty
सुनील गावस्कर टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले 5वें भारतीय बल्लेबाज हैं। गावस्कर ने दिसंबर 1981 में इंग्लैंड के खिलाफ 472 गेंदों का सामना करते हुए 172 रन बनाए थे। इस दौरान उन्होंने 708 मिनट क्रीज पर बिताए थे।
5/6Image Source : Getty
राहुल द्रविड़ टेस्ट की एक पारी में दूसरे सबसे ज्यादा गेंदों का सामना करने वाले भारतीय बल्लेबाज हैं। द्रविड़ ने अप्रैल 2004 में पाकिस्तान के खिलाफ रावलपिंडी में टेस्ट मैच की एक पारी में 495 गेंदों का सामना किया था और 270 रन बनाए थे। इस दौरान उन्होंने 740 मिनट क्रीज पर बिताए।
6/6Image Source : Getty
चेतेश्वर पुजारा टेस्ट मैच की एक पारी में सबसे ज्यादा गेंदों का सामना करने वाले भारतीय बल्लेबाज हैं। उन्होंने 2017 में रांची में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 525 गेंदों का सामना करते हुए 202 रन बनाए थे।