एशिया कप में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले फील्डर, टॉप-5 में 2 भारतीय
एशिया कप में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले फील्डर, टॉप-5 में 2 भारतीय
जानिए एशिया कप इतिहास में सबसे ज्यादा कैच पकड़ने वाले टॉप-5 फील्डर्स के बारे में। इस लिस्ट में श्रीलंका के महेला जयवर्धने पहले स्थान पर, जबकि भारत के रोहित शर्मा और विराट कोहली भी शामिल हैं।
Published : Sep 07, 2025 06:45 pm IST, Updated : Sep 07, 2025 06:49 pm IST
1/6Image Source : AP
जानिए एशिया कप इतिहास में सबसे ज्यादा कैच पकड़ने वाले टॉप-5 फील्डर्स के बारे में। इस लिस्ट में श्रीलंका के महेला जयवर्धने पहले स्थान पर, जबकि भारत के रोहित शर्मा और विराट कोहली भी शामिल हैं।
2/6Image Source : PTI
श्रीलंका के दिग्गज बल्लेबाज महेला जयवर्धने एशिया कप में सबसे ज्यादा कैच पकड़ने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने 28 मैचों में कुल 15 कैच लपके। जयवर्धने के नाम एशिया कप में 674 रन दर्ज हैं।
3/6Image Source : AP
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। उन्होंने 37 मुकाबलों में 14 कैच पकड़े हैं। इस बार रोहित T20 एशिया कप 2025 में नजर नहीं आएंगे क्योंकि वह T20I क्रिकेट से रिटायरमेंट ले चुके हैं।
4/6Image Source : Younus Khan/Facebook
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान यूनिस खान इस लिस्ट में तीसरे पायदान पर हैं। यूनिस खान ने सिर्फ 14 मैचों में ही 14 कैच पकड़कर अपनी गजब की फील्डिंग स्किल दिखाई।
5/6Image Source : AP
भारतीय क्रिकेट के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली 26 मैचों में 13 कैच के साथ चौथे स्थान पर हैं। उनकी फिटनेस और फील्डिंग आज भी मिसाल है। हालांकि, विराट T20I और टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह चुके हैं। अब वह सिर्फ ODI क्रिकेट में टीम इंडिया का हिस्सा हैं।
6/6Image Source : SLC/TWITTER
श्रीलंका के पूर्व स्टार अरविंदा डी सिल्वा इस लिस्ट में पांचवें स्थान पर हैं। उन्होंने 24 मैचों में 12 शानदार कैच लपके। अरविंदा डी सिल्वा लंबे समय तक एशिया कप में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले फील्डर रहे।