अहमदाबाद में इन 5 भारतीय बल्लेबाजों ने लगाया है शतक, एक ने तो ठोकी दो सेंचुरी
अहमदाबाद में इन 5 भारतीय बल्लेबाजों ने लगाया है शतक, एक ने तो ठोकी दो सेंचुरी
भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही वनडे सीरीज का आज तीसरा मुकाबला है। ये मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर खेला जाएगा। अभी तक अहमदाबाद में केवल 5 ही भारतीय खिलाड़ी वनडे में शतक लगा पाए हैं। चलिए उनके बारे में आपको बताते हैं।
Published : Feb 12, 2025 11:01 am IST, Updated : Feb 12, 2025 11:10 am IST
1/6Image Source : getty
भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही वनडे सीरीज का आज तीसरा मुकाबला है। ये मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर खेला जाएगा। अभी तक अहमदाबाद में केवल 5 ही भारतीय खिलाड़ी वनडे में शतक लगा पाए हैं। चलिए उनके बारे में आपको बताते हैं।
2/6Image Source : getty
राहुल द्रविड़ भारत के अकेले ऐसे बल्लेबाज हैं, जिन्होंने अहमदाबाद में दो शतक लगाए हैं। हालांकि तब इस स्टेडियम का नाम नरेंद्र मोदी के नाम से नहीं था। तब इसे मोटेरा कहा जाता था। राहुल द्रविड़ ने यहां पर 5 मैच खेलकर 342 रन बनाए हैं और इसमें दो शतक के साथ ही एक अर्धशतक भी शामिल है।
3/6Image Source : getty
सचिन तेंदुलकर ने भी अहमदाबाद के स्टेडियम में एक शतक लगाया है। सचिन ने यहां पर 5 मैच खेलकर एक शतक और एक अर्धशतक जमाया है। यहां पर उनके नाम 215 रन दर्ज हैं।
4/6Image Source : getty
सौरव गांगुली ने अहमदाबाद के इसी स्टेडियम पर एक शतक लगाया है। सौरव गांगुली ने यहां 3 ही मैच खेले हैं और एक शतक लगाया है, हालांकि उनके नाम अर्धशतक कोई नहीं हे। उनके नाम यहां पर 190 रन हैं।
5/6Image Source : getty
गौतम गंभीर भी उन भारतीय खिलाड़ियों की लिस्ट में आते हैं, जिन्होंने अहमदाबाद में शतक लगाया है। उन्होंने यहां तीन मैच खेलकर 153 रन बनाए हैं। इसमें एक शतक और एक अर्धशतक शामिल है।
6/6Image Source : getty
अंबाती रायुडू ने भी अहमदाबाद में वनडे में शतक लगाया है। उन्हें यहां पर साल 2014 में एक ही मेच खेलने का मौका मिला था, तब उन्होंने 114 रनों की शानदार पारी खेली थी। बाकी कोई भारतीय यहां सेंचुरी नहीं लगा सका है। क्या आज छठा ऐसा करने वाला बल्लेबाज मिलेगा, इस पर सभी की नजर रहेगी।