टीम इंडिया के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में भारत में सबसे ज्यादा महंगा स्पेल फेंकने वाले गेंदबाज
टीम इंडिया के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में भारत में सबसे ज्यादा महंगा स्पेल फेंकने वाले गेंदबाज
भारतीय पिचों पर गेंदबाजी करना किसी भी बॉलर के लिए आसान काम नहीं रहा है, जिसमें टी20 इंटरनेशनल में ये थोड़ा और भी कठिन हो जाता है। ऐसा ही कुछ इंग्लैंड टीम के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर के साथ देखने को मिला जिन्होंने चेन्नई में खेले गए दूसरे टी20 मैच में कुल 60 रन दे दिए।
Published : Jan 25, 2025 11:36 pm IST, Updated : Jan 25, 2025 11:36 pm IST
1/6Image Source : Getty
भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाफ भारत में किसी भी गेंदबाज के लिए टी20 इंटरनेशनल में गेंदबाजी करना आसान काम नहीं रहा है, जिसमें कई ऐसे गेंदबाज रहे हैं, जिन्होंने अपने स्पेल में 50 से भी अधिक रन मुकाबले में दे दिए। ऐसे में हम आपको उन टॉप-5 विदेशी गेंदबाजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने टीम इंडिया के खिलाफ भारत में एक टी20 इंटरनेशनल मैच में सबसे ज्यादा रन दिए हैं।
2/6Image Source : Getty
बांग्लादेश की टीम साल 2024 में भारत के दौरे पर आई थी जिसमें टी20 सीरीज का हैदराबाद के मैदान पर खेले गए मुकाबले में उनकी टीम के तेज गेंदबाज तंजीम हसन शाकिब ने अपने स्पेल में तीन विकेट तो हासिल किए लेकिन उन्होंने 66 रन भी दे दिए तो अब तक किसी भी विदेशी गेंदबाज का टीम इंडिया के खिलाफ भारत में सबसे महंगा टी20 स्पेल है।
3/6Image Source : Getty
ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों के खिलाफ किसी भी परिस्थिति में रन बनाना आसान काम नहीं होता है, लेकिन साल 2023 में जब उनकी टीम भारत के दौरे पर थी तो टी20 सीरीज का एक मुकाबला गुवाहटी के मैदान पर भी खेला गया था जिसमें आरोन हार्डी ने अपने स्पेल में 64 रन दे दिए थे, जिसमें वह सिर्फ एक विकेट लेने में कामयाब हो सके थे।
4/6Image Source : Getty
श्रीलंकाई टीम के तेज गेंदबाज नुवान प्रदीप जब अपनी टीम के साथ साल 2022 में भारत के दौरे पर टी20 सीरीज के दौरान इंदौर के मैदान पर खेले गए मुकाबले में खेलने उतरे तो उन्होंने अपने स्पेल में 61 रन दे दिए जो किसी भी श्रीलंकाई गेंदबाज का अब तक का भारत में टी20 इंटरनेशनल में सबसे खराब प्रदर्शन भी है।
5/6Image Source : Getty
भारत और इंग्लैंड के बीच में साल 2025 में खेली जा रही 5 मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला गया जिसमें इंग्लैंड टीम के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने अपने स्पेल में जहां सिर्फ एक विकेट हासिल किया तो उन्होंने कुल 60 रन भी दे दिए। जोफ्रा आर्चर का ये उनके टी20 इंटरनेशनल करियर में भी अभी तक का सबसे खराब गेंदबाजी प्रदर्शन है।
6/6Image Source : Getty
वेस्टइंडीज की टीम साल 2019 में भारत के दौरे पर आई थी जिसमें दोनों टीमों बीच टी20 सीरीज भी खेली गई थी, इसी का एक मुकाबला हैदराबाद में भी हुआ था जिसमें विंडीज टीम के ऑलराउंडर खिलाड़ी केसरिक विलियम्स की भारतीय बल्लेबाजों ने जमकर खबर भी ली थी। केसरिक ने इस मुकाबले में कुल 60 रन दिए थे जिसमें वह एक भी विकेट हासिल करने में कामयाब नहीं हो सके थे।