FIFA वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा गोल दागने वाले फुटबॉलर, मेसी वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने से महज एक गोल दूर
FIFA वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा गोल दागने वाले फुटबॉलर, मेसी वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने से महज एक गोल दूर
FIFA वर्ल्ड कप 2026 के खुमार में पूरी दुनिया डूबी हुई है। वर्ल्ड कप में इस बार 48 टीमें हिस्सा ले रही हैं, लेकिन सभी की नजरें फुटबॉल के तीन बड़े सितारे मेसी, एम्बाप्पे और रोनाल्डो पर टिकी हुई हैं। इस बीच अर्जेंटीना ने कप्तान मेसी की हैट्रिक की बदौलत अपने पहले ही मैच में अर्जेंटीना को 3-0 से रौंदते रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा
Published : Jun 17, 2026 11:09 am IST, Updated : Jun 17, 2026 11:09 am IST
1/5Image Source : AP
FIFA वर्ल्ड कप 2026 के खुमार में पूरी दुनिया डूबी हुई है। वर्ल्ड कप में इस बार 48 टीमें हिस्सा ले रही हैं, लेकिन सभी की नजरें फुटबॉल के तीन बड़े सितारे मेसी, एम्बाप्पे और रोनाल्डो पर टिकी हुई हैं। इस बीच अर्जेंटीना ने कप्तान मेसी की हैट्रिक की बदौलत अपने पहले ही मैच में अर्जेंटीना को 3-0 से रौंदते रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी। मेसी ने पहले ही मैच में 3 गोल करते हुए फीफा वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा गोल करने के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। आइए जानते हैं FIFA वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा गोल करने वाले फुटबॉलर्स के बारे में....
2/5Image Source : AP
फ्रांस के जस्ट फोंटेन के नाम फीफा वर्ल्ड कप के इतिहास में 13 गोल करने का रिकॉर्ड है। आपको जानकर हैरानी होगी कि फोंटेन ने ये सभी 13 गोल एक ही वर्ल्ड कप में किए थे, जो आज भी एक रिकॉर्ड है। एक फीफा वर्ल्ड कप में इतने गोल आज तक कोई नहीं कर पाया है। उन्होंने स्वीडन में खेले गए 1958 के फीफा वर्ल्ड कप में फ्रांस के लिए 6 मैचों में 13 गोल दागे थे।
3/5Image Source : AFP/AP
जर्मनी के महान फुटबॉलर गर्ड मुलर ने फीफा वर्ल्ड कप में 14 गोल दागे हैं। उन्होंने 1970 और 1974 वर्ल्ड कप में कुल मिलाकर 13 मैच खेले और 14 गोल दागे। गर्ड मुलर के बराबर ही फ्रांस के स्टार फुटबॉलर किलियन एम्बाप्पे ने 14 गोल जड़े हैं। इस वर्ल्ड कप में एम्बाप्पे सबसे ज्यादा गोल दागने का रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं। हालांकि, उनको मेसी से कड़ी चुनौती मिलने की उम्मीद है।
4/5Image Source : AP
ब्राजील के महान फुटबॉलर रोनाल्डो नाजारियो एक समय फीफा वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा गोल दागने वाले फुटबॉलर थे। उनका ये रिकॉर्ड साल 2014 तक कायम रहा। उन्होंने ब्राजील के लिए 4 वर्ल्ड कप खेले। इस दौरान 19 मैचों में 15 गोल दागने का कारनामा किया।
5/5Image Source : AP
फीफा वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा 16 गोल दागने का रिकॉर्ड साल 2014 से जर्मनी के दिग्गज स्ट्राइकर मिरोस्लाव क्लोजे के नाम था, लेकिन 2026 फीफा वर्ल्ड कप में मेसी ने अर्जेंटीना के पहले ही मैच में गोल दागते हुए क्लोजे के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। क्लोजे और मेसी के अब 16-16 गोल हो गए हैं। क्लोजे ने 4 वर्ल्ड कप में 24 मैच खेलते हुए ये कारनामा किया। वहीं, मेसी ने 6 वर्ल्ड कप के 27 मैचों में यह बड़ी उपलब्धि हासिल की। अगले मैच में एक गोल करते ही मेसी वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा गोल करने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे।