इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, सचिन तेंदुलकर के बाद किसका है नाम?
इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, सचिन तेंदुलकर के बाद किसका है नाम?
इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज तो सचिन तेंदुलकर हैं। उनके नाम 100 शतक हैं, ये तो आपको पता ही है। लेकिन इसके बाद कौन से बल्लेबाज हैं, जो टॉप 5 में अपनी जगह बनाने कामयाब हुए हैं। इस पर भी एक नजर डाली जानी चाहिए।
Published : Nov 27, 2025 03:41 pm IST, Updated : Nov 27, 2025 03:41 pm IST
1/6Image Source : getty
इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज तो सचिन तेंदुलकर हैं। उनके नाम 100 शतक हैं, ये तो आपको पता ही है। लेकिन इसके बाद कौन से बल्लेबाज हैं, जो टॉप 5 में अपनी जगह बनाने कामयाब हुए हैं। इस पर भी एक नजर डाली जानी चाहिए।
2/6Image Source : getty
वनडे, टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल में कुल मिलाकर सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर हैं। सचिन ने अपने करियर के दौरान 664 मुकाबले खेलकर 100 शतक लगाने का काम किया है। सचिन ने साल 1989 में डेब्यू किया था और साल 2013 में इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया था।
3/6Image Source : getty
सचिन तेंदुलकर के बाद इस मामले में दूसरे नंबर पर विराट कोहली आते हैं। कोहली ने अब तक 553 इंटरनेशनल मैच खेलकर 82 शतक पूरे करने काम किया है। कोहली ने सवाल 2008 में अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया था। हालांकि अब वे केवल वनडे खेल रहे हैं। टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से वे रिटायरमेंट का ऐलान कर चुके हैं।
4/6Image Source : getty
रिकी पोंटिंग की बात करें तो उन्होंन 560 इंटरनेशनल मैच खेलकर 71 शतक लगाए हैं। रिकी पोंटिंग ने अपने इंटरनेशनल करियर का आगाज साल 1995 में किया था और साल 2012 में उन्होंने रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया था। वे इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर आते हैं।
5/6Image Source : getty
कुमार संगकारा का नाम इस लिस्ट में नंबर चार पर आता है। संगाकारा ने अपने करियर में 594 इंटरनेशनल मैच खेलकर 63 शतक लगाने का काम किया है। साल 2000 में संगाकारा ने अपने क्रिकेट करियर का आगाज किया और साल 2015 तक खेलते रहे।
6/6Image Source : getty
साउथ अफ्रीका के दिग्गज खिलाड़ियों में शुमार जैक कैलिस की बात की जाए तो वे इस लिस्ट में नंबर 5 पर आते हैं। कैलिस ने 519 मैच खेलकर कुल 63 इंटरनेशनल शतक लगाए हैं। साल 1995 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले कैलिस ने 2014 में इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया था।