टेस्ट में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले बल्लेबाज, जो रूट अभी किस नंबर पर
टेस्ट में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले बल्लेबाज, जो रूट अभी किस नंबर पर
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने का कीर्तिमान सचिन तेंदुलकर के नाम है। उन्होंने साल 2013 में ही रिटायरमेंट ले लिया था, लेकिन इसके बाद भी अभी तक उनका ये रिकॉर्ड नहीं टूटा है। चलिए जरा उन पांच बल्लेबाजों पर नजर डालें, जिन्होंने टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक लगाए हैं।
Published : Sep 12, 2025 10:57 pm IST, Updated : Sep 12, 2025 10:57 pm IST
1/6Image Source : getty
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने का कीर्तिमान सचिन तेंदुलकर के नाम है। उन्होंने साल 2013 में ही रिटायरमेंट ले लिया था, लेकिन इसके बाद भी अभी तक उनका ये रिकॉर्ड नहीं टूटा है। चलिए जरा उन पांच बल्लेबाजों पर नजर डालें, जिन्होंने टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक लगाए हैं।
2/6Image Source : getty
टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर हैं। उन्होंने 200 टेस्ट की 329 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 51 शतक लगाने का काम किया है। उनके नाम 68 अर्धशतक हैं, ये भी अभी रिकॉर्ड है और फिलहाल टूटते हुए तो नजर नहीं आ रहा है।
3/6Image Source : getty
इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर साउथ अफ्रीका के जैक कैलिस हैं। कैलिस ने 166 टेस्ट मैचों की 280 पारियों में 45 शतक लगाए हैं। जैक कैलिस ने भी सचिन की तरह साल 2013 में ही टेस्ट रिटायरमेंट ले लिया था। कैलिस ने अपने करियर में 58 अर्धशतक टेस्ट में लगाए हैं।
4/6Image Source : getty
रिकी पोंटिंग की बात की जाए तो वे तीसरे नंबर पर आते हैं। उन्होंने 168 टेस्ट की 287 पारियों में 41 शतक लगाए हैं। पोंटिंग ने साल 1995 में डेब्यू किया था और 2012 तक खेलते रहे। पोंटिंग ने 62 टेस्ट अर्धशतक भी लगाए हैं।
5/6Image Source : getty
जो रूट फिलहाल इस लिस्ट में नंबर चार पर हैं। वे सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले एक्टिव बल्लेबाज भी हैं। जो रूट ने अब तक 158 टेस्ट की 288 पारियों में 39 शतक लगा दिए हैं। हालांकि सचिन के करीब तक शायद ना ही पहुंच पाएं। जो रूट ने 66 अर्धशतक लगाए हैं। इस मामले में वे जरूर सचिन को पीछे कर सकते हैं।
6/6Image Source : getty
श्रीलंका के कुमार संगकारा ने 134 टेस्ट की 233 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 38 शतक लगाए हैं। साल 2000 में टेस्ट डेब्यू करने वाले संगकारा ने साल 2015 में इस फॉर्मेट को छोड़ दिया था। उनके नाम टेस्ट में 52 अर्धशतक दर्ज हैं।