1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. स्पोर्ट्स
  4. WTC के इतिहास में किसने की है सबसे ज्यादा मैचों में कप्तानी? जो रूट और बेन स्टोक्स बराबरी पर

WTC के इतिहास में किसने की है सबसे ज्यादा मैचों में कप्तानी? जो रूट और बेन स्टोक्स बराबरी पर

Published : Jul 16, 2025 05:30 pm IST,  Updated : Jul 16, 2025 05:30 pm IST
इस वक्त वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के मुकाबले खेले जा रहे हैं। आज हम आपको ये बताने जा रहे हैं कि वो टॉप के 5 खिलाड़ी कौन हैं, जिन्होंने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के इतिहास में सबसे ज्याद मैचों में कप्तानी की है। खास बात ये है कि इंग्लैंड के पूर्व कप्तान जो रूट और इस वक्त के कप्तान बेन स्टोक्स अब बराबरी पर आ गए हैं।
1/7 Image Source : getty

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इतिहास में सबसे ज्यादा मैचों में कप्तानी ऑस्ट्रेलिया के पैट कमिंस ने की है। पैट कमिंस अब तक डब्ल्यूटीसी में 37 मुकाबलों में अपनी टीम की कमान संभाल चुके हैं। इसमें से उन्होंने 23 में जीत दर्ज की है, वहीं केवल 8 ही हारे हैं। पैट कमिंस की कप्तानी में 6 मुकाबले ड्रॉ पर समाप्त हुए हैं।
2/7 Image Source : getty

वेस्टइंडीज के क्रेग ब्रैथवेट इस मामले में दूसरे नंबर पर आते हैं। क्रेग ब्रैथवेट ने अब तक अपनी टीम यानी वेस्टइंडीज के लिए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के 32 मैचों में कप्तानी की है। इसमें से उन्हें केवल 9 में ही जीत मिल पाई है। टीम 17 मैच हारी है। क्रेग ब्रैथवेट की कप्तानी में 6 मैच ड्रॉ पर समाप्त हुए हैं।
3/7 Image Source : getty

जो रूट अब तो इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान नहीं हैं, लेकिन लंबे समय तक उन्होंने ये जिम्मेदारी संभाली है। जो रूट की कप्तानी में इंग्लैंड ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के 32 मैच खेले हैं। इसमें से टीम ने 12 जीते हैं और 13 हारे हैं। सात मुूकाबले रूट की कप्तानी में ड्रॉ भी रहे हैं।
4/7 Image Source : getty

बेन स्टोक्स इस वक्त इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान हैं। बेन स्टोक्स ने भी अब वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के 32 मैचों में टीम की कप्तानी कर ली है। इस दौरान उनकी कप्तानी में टीम ने 19 मैच जीते हैं और 12 में हार का भी सामना करना पड़ा है। मजे की बात ये है कि स्टोक्स की कप्तानी में केवल एक ही मैच ड्रॉ हुआ है।
5/7 Image Source : getty

श्रीलंका के दमुथ करुणारत्ने की बात की जाए तो उन्होंने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में 24 मैचों में श्रीलंका की कमान संभाली। इस दौरान टीम केवल 7 ही मैच जीत पाई और 12 में हार मिली। पांच मुकाबले ऐसे रहे, जो ड्रॉ पर खत्म हुए।
6/7 Image Source : getty
श्रीलंका के दमुथ करुणारत्ने की बात की जाए तो उन्होंने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में 24 मैचों में श्रीलंका की कमान संभाली। इस दौरान टीम केवल 7 ही मैच जीत पाई और 12 में हार मिली। पांच मुकाबले ऐसे रहे, जो ड्रॉ पर खत्म हुए।
रोहित शर्मा अब तो टेस्ट ​क्रिकेट से रिटायर हो चुके हैं। उनकी जगह शुभमन गिल भारतीय टेस्ट टीम की कमान संभाल रहे हैं। उनकी कप्तानी में भारतीय टीम ने 24 मुकाबले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के दौरान खेले हैं। इसमें से भारत ने 12 मैच जीते और 9 में हार का मुंह देखना पड़ा। तीन मैच ड्रॉ पर समाप्त हुए हैं।
7/7 Image Source : getty

Advertisement