आईपीएल में अब तक एक ही टीम के लिए खेलने वाले खिलाड़ी, अब ऋषभ पंत हो जाएंगे लिस्ट से बाहर
आईपीएल में अब तक एक ही टीम के लिए खेलने वाले खिलाड़ी, अब ऋषभ पंत हो जाएंगे लिस्ट से बाहर
आईपीएल में हर साल खिलाड़ी इधर से उधर होते हैं। इसके बाद भी कुछ खिलाड़ी ऐसे हैं, जिन्होंने आईपीएल के अपने करियर के दौरान केवल एक ही टीम से अब तक सारे मैच खेले हैं। हालांकि इसमें से इस साल जब ऋषभ पंत पहला मैच खेलने उतरेंगे तो इस लिस्ट से बाहर हो जाएंगे। आपको एक बार ये लिस्ट जरूर देखनी चाहिए।
Published : Mar 18, 2025 08:20 pm IST, Updated : Mar 18, 2025 08:20 pm IST
1/7Image Source : pti
आईपीएल में हर साल खिलाड़ी इधर से उधर होते हैं। इसके बाद भी कुछ खिलाड़ी ऐसे हैं, जिन्होंने आईपीएल के अपने करियर के दौरान केवल एक ही टीम से अब तक सारे मैच खेले हैं। हालांकि इसमें से इस साल जब ऋषभ पंत पहला मैच खेलने उतरेंगे तो इस लिस्ट से बाहर हो जाएंगे। आपको एक बार ये लिस्ट जरूर देखनी चाहिए।
2/7Image Source : pti
आईपीएल की एक टीम से अब तक सारे मैच खेलने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में विराट कोहली का नाम सबसे पहले आता है। वे पहले आईपीएल से लेकर अब तक केवल आरसीबी के लिए ही खेल रहे हैं। रॉयल चैलेजर्स बेंगलुरु के लिए विराट कोहली अब तक 252 मैच खेलकर 8004 रन बना चुके हैं। इस बार भी वे आरसीबी के लिए ही खेलेंगे।
3/7Image Source : pti
इस लिस्ट में दूसरा नाम कायरन पोलार्ड का आता है। उन्होंने साल 2010 से लेकर 2022 तक आईपीएल खेला और वे केवल मुंबई इंडियंस के ही साथ रहे। उन्होंने मुंबई इंडियंस के लिए 189 मैच खेलकर 3412 रन बनाए हैं। इसके साथ ही उन्होंने 89 विकेट भी चटकाए हैं।
4/7Image Source : pti
सुनील नारायण की बात की जाए तो वे साल 2012 से आईपीएल खेल रहे हैं और अब तक वे केकेआर की टीम में ही रहे। इस टीम के लिए वे अब तक 177 मैच खेल चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 1534 रन बनाने के साथ ही 180 विकेट भी लिए हैं।
5/7Image Source : pti
जसप्रीत बुमराह की बात की जाए तो उन्होंने साल 2013 में आईपीएल में डेब्यू किया था। तब से लेकर अब तक वे मुंबई इंडियंस के लिए ही आईपीएल खेल रहे हैं। इस दौरान जसप्रीत बुमराह ने 133 मैच खेलकर 165 विकेट चटकाए हैं। उन्होंने कुल 68 रन बनाए हैं। इस बार वे अपनी टीम के साथ देरी से जुड़ेंगे, लेकिन खेलेंगे मुंबई इंडियंस के लिए ही।
6/7Image Source : pti
लसिथ मलिंगा का भी नाम इस लिस्ट में आता है। साल 2009 से लेकर 2019 तक करीब दस साल आईपीएल खेलने वाले मलिंगा अपने पूरे करियर में मुंबई इंडियंस के ही साथ रहे। इस दौरान मलिंगा ने 122 मैच खेलकर 170 विकेट लिए हैं और अपनी टीम के लिए 88 रन भी बनाए हैं।
7/7Image Source : pti
ऋषभ पंत की बात की जाए तो उन्होंने साल 2016 में आईपीएल में डेब्यू किया था। तब से लेकर साल 2024 तक वे दिल्ली कैपिटल्स के लिए ही खेलते रहे। हालांकि अब इस साल जब वे आईपीएल के पहले मैच के लिए उतरेंगे तो उनका नाम इस लिस्ट से कट जाएगा। वे इस साल एलएसजी की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे।