Published : Nov 19, 2025 02:10 pm IST, Updated : Nov 19, 2025 02:11 pm IST
1/7Image Source : AP
ODI क्रिकेट के लिए यह दशक शानदार रहा है। इस दशक में कई बल्लेबाजों ने बल्ले से कमाल किया है। आइए जानते हैं इस दशक में सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले बल्लेबाज कौन-कौन हैं?
2/7Image Source : AP
भारतीय कप्तान शुभमन गिल इस दशक के सबसे शानदार बल्लेबाजों में शुमार है। यही कारण है कि शुभमन गिल ने इस दशक में 8 ODI शतक जड़ने का कारनामा किया है। उन्होंने 56 पारियों में यह कमाल किया है।
3/7Image Source : AP
अफगानिस्तान के रहमानुल्लाह गुरबाज का बल्ला जमकर बोल रहा है। यही वजह है कि वह इस दशक में 8 ODI शतक जड़ चुके हैं। रहमानुल्लाह गुरबाज ने ODI क्रिकेट की 52 पारियों में 8 सैकड़े लगाए हैं।
4/7Image Source : AP
विराट कोहली इस दशक में चौथे सबसे ज्यादा ODI शतक जड़ने वाले बल्लेबाज हैं। वैसे तो कोहली के नाम ODI में 51 शतक हैं लेकिन इस दशक में उन्होंने 60 पारियों में 8 शतक लगाने का कमाल किया है।
5/7Image Source : AP
इस दशक में सबसे ज्यादा ODI शतक जड़ने के मामलें में साउथ अफ्रीका के स्टार बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक तीसरे पायदान पर हैं। उन्होंने इस दशक में ODI क्रिकेट में 43 पारियां खेली हैं और 8 शतक जड़े हैं।
6/7Image Source : AP
पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम इस दशक में दूसरे सबसे ज्यादा ODI शतक जड़ने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने साल 2020 से अब तक 65 पारियां ODI क्रिकेट में खेली हैं और 9 शतक जड़े हैं। हाल ही में श्रीलंका के खिलाफ 3 मैचों की ODI सीरीज के दूसरे मैच में उन्होंने इस दशक में अपने ODI करियर का 9वां शतक ठोका।
7/7Image Source : AP
इस दशक में सबसे ज्यादा सेंचुरी जड़ने के मामले में वेस्टइंडीज के ODI कप्तान शे होप पहले पायदान पर हैं। वह अब तक 75 पारियों में 11 शतक जड़ चुके हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ 19 नवंबर 2025 को ODI सीरीज के दूसरे मैच में इस दशक का अपना 11वां शतक ठोका।