अवे टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले विकेटकीपर-बल्लेबाज, टॉप पर सरफराज
अवे टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले विकेटकीपर-बल्लेबाज, टॉप पर सरफराज
अवे टेस्ट मैचों में पाकिस्तान के सरफराज अहमद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले विकेटकीपर-बल्लेबाज हैं। हालांकि, उनके इस रिकॉर्ड पर अब बड़ा खतरा मंडरा रहा है। आइए जानते हैं अवे टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले विकेटकीपर-बल्लेबाजों के बारे में...
Published : Aug 24, 2026 02:07 pm IST, Updated : Aug 24, 2026 02:07 pm IST
1/6Image Source : AFP
अवे टेस्ट मैचों में पाकिस्तान के सरफराज अहमद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले विकेटकीपर-बल्लेबाज हैं। हालांकि, उनके इस रिकॉर्ड पर अब बड़ा खतरा मंडरा रहा है। आइए जानते हैं अवे टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले विकेटकीपर-बल्लेबाजों के बारे में...
2/6Image Source : AFP
भारत के पूर्व क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी अवे टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले विकेटकीपर-बल्लेबाजों की लिस्ट में 5वें पायदान पर हैं। उन्होंने भारत के बाहर 48 टेस्ट मैच खेले, जिसकी 83 पारियों में 32.84 के औसत से 2496 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से एक शतक और 18 शतक आए।
3/6Image Source : AFP
ऋषभ पंत अवे टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले विकेटकीपर-बल्लेबाजों की लिस्ट में तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। पंत ने 36 टेस्ट मैचों की 64 पारियों में 42 से ज्यादा के औसत से 2534 रन बनाए हैं। इसमें 6 शतक और 11 अर्धशतक शामिल हैं। अब पंत की नजरें टॉप पर टिकी हैं।
4/6Image Source : AFP
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर एडम गिलक्रिस्ट अवे टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे विकेटकीपर-बल्लेबाज हैं। गिलक्रिस्ट ने ऑस्ट्रेलिया के बाहर कुल 41 टेस्ट मैच खेले, जिसकी 62 पारियों में 49.69 के शानदार औसत से 2634 रन जड़े। इसमें 10 शतक और 9 अर्धशतक भी शामिल हैं।
5/6Image Source : AFP
साउथ अफ्रीका के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज मार्क बाउचर इस लिस्ट में चौथे स्थान पर हैं। मार्क बाउचर ने अवे टेस्ट यानी विपक्षी टीमों के घर और न्यूट्रल वेन्यू पर कुल मिलाकर 72 टेस्ट मैच खेले। इस दौरान उन्होंने 103 पारियों में 27.03 के औसत से 2514 रन बनाए। उन्होंने 1 शतक और 15 अर्धशतक जड़ने का कारनामा किया।
6/6Image Source : AFP
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान सरफराज अहमद अवे टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले विकेटकीपर-बल्लेबाज हैं। सरफराज ने 52 अवे टेस्ट मैचों की 91 पारियों में 35.01 के औसत से 2696 रन बनाए। सरफराज के इस रिकॉर्ड को जल्द ही पंत अपने नाम कर सकते हैं।