Published : Feb 02, 2026 09:34 pm IST, Updated : Feb 02, 2026 09:34 pm IST
1/6Image Source : AFP
T20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत 7 फरवरी से होने वाली है। इस टूर्नामेंट के दौरान एक बार फिर सभी की नजरें टीम इंडिया के स्टार प्लेयर्स पर रहने वाली है, जिसमें अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा और ईशान किशन जैसे प्लेयर्स का नाम शामिल है। ये सभी प्लेयर्स इन दिनों शानदार फॉर्म में हैं, ऐसे आने वाले वर्ल्ड कप में भी इनसे ऐसे ही प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी। इस बीच आज हम आपको बताएंगे कि टी20 वर्ल्ड कप में भारत के लिए किस खिलाड़ी ने सबसे ज्यादा रन बनाए हैं।
2/6Image Source : AFP
टी20 वर्ल्ड कप की बात करें तो वहां सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम है। वह इस लिस्ट में टॉप पर हैं। विराट ने 35 मैच की 33 पारी में 58.72 की औसत से सर्वाधिक 1292 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके नाम 15 अर्धशतक है और उनका सर्वाधिक स्कोर नाबाद 89 रन रहा है।
3/6Image Source : AFP
इस लिस्ट में नंबर दो पर हिटमैन के नाम से मशहूर रोहित शर्मा हैं। रोहित ने 47 मैच की 44 पारी में 34.85 की औसत से 1220 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके नाम 12 अर्धशतक है और उनका सर्वाधिक स्कोर 89 रन रहा है। विराट और रोहित दोनों ही खिलाड़ी टी20 इंटरनेशनल से संन्यास ले चुके हैं।
4/6Image Source : AFP
भारत के बाएं हाथ के पूर्व बल्लेबाज युवराज सिंह ने टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले तीसरे भारतीय हैं। युवराज के नाम 31 मैचों की 27 पारियों में 4 अर्धशतकों के साथ 593 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका हाईएस्ट स्कोर 70 रन का रहा है।
5/6Image Source : AFP
टीम इंडिया को पहली बार साल 2007 में टी20 वर्ल्ड कप का खिताब दिलाने वाले कप्तान महेंद्र सिंह धोनी टूर्नामेंट में इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले चौथे भारतीय हैं। धोनी ने 33 मैचों की 29 पारियों में 529 रन बनाए हैं। उनका हाईएस्ट स्कोर 45 रन हैं।
6/6Image Source : AFP
भारत के पूर्व क्रिकेटर और मौजूदा हेड कोच गौतम गंभीर टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारत के पांचवें बल्लेबाज हैं। गंभीर ने 21 मैचों की 20 पारियों में 4 अर्धशतकों के साथ 524 रन बनाए हैं। उनका बेस्ट स्कोर 75 रन है।