ODI क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली भारतीय महिला क्रिकेटर
ODI क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली भारतीय महिला क्रिकेटर
ODI क्रिकेट में भारतीय महिला क्रिकेटर का दबदबा है। मिताली राज, स्मृति मंधाना और हरमनप्रीत कौर सबसे ज्यादा रन बनाने वाली महिला क्रिकेटरों के क्लब में शामिल हैं।
Published : Sep 14, 2025 01:55 pm IST, Updated : Sep 14, 2025 01:55 pm IST
1/5Image Source : PTI
ODIs क्रिकेट में भारतीय महिला क्रिकेटरों ने अपनी बल्लेबाजी का लोहा मनवाया है। मिताली राज ODI में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली महिला क्रिकेटर हैं। स्मृति मंधाना और हरमनप्रीत कौर भी उनके पदचिन्हों पर चल रही हैं।
2/5Image Source : PTI
भारतीय महिला क्रिकेट की दिग्गज बल्लेबाज मिताली राज वनडे क्रिकेट में भारत की सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी हैं। उन्होंने अपने करियर में 7805 रन बनाए और महिला क्रिकेट को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया।
3/5Image Source : PTI
स्टाइलिश लेफ्ट-हैंड ओपनर स्मृति मंधाना भारत की सबसे भरोसेमंद बल्लेबाजों में से एक हैं। वह अब तक 4588 रन बना चुकी हैं और भारतीय टीम की रीढ़ मानी जाती हैं।
4/5Image Source : PTI
भारतीय महिला टीम की मौजूदा कप्तान हरमनप्रीत कौर ने ODI क्रिकेट में अब तक 4069 रन बनाए हैं। अपनी आक्रामक बल्लेबाजी और लंबे शॉट्स के लिए वह जानी जाती हैं।
5/5Image Source : PTI
भारत की पूर्व कप्तान अंजुम चोपड़ा ने अपने करियर में 2856 रन बनाए। वह भारतीय महिला क्रिकेट की शुरुआती दौर की सबसे सफल बल्लेबाजों में से एक रही हैं।