वनडे और T20I में कुल मिलाकर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, सचिन तेंदुलकर से भी आगे निकले विराट कोहली
वनडे और T20I में कुल मिलाकर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, सचिन तेंदुलकर से भी आगे निकले विराट कोहली
विराट कोहली अब केवल वनडे क्रिकेट ही खेल रहे हैं, इसके बाद भी जब भी मैदान में उतरते हैं तो कोई ना कोई नया कीर्तिमान रच रहे हैं। अब जब उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरा वनडे खेला तो सचिन तेंदुलकर का एक और कीर्तिमान ध्वस्त कर दिया। चलिए इसके बारे में आपको बताते हैं।
Published : Oct 27, 2025 06:23 pm IST, Updated : Oct 27, 2025 06:23 pm IST
1/6Image Source : ap
विराट कोहली अब केवल वनडे क्रिकेट ही खेल रहे हैं, इसके बाद भी जब भी मैदान में उतरते हैं तो कोई ना कोई नया कीर्तिमान रच रहे हैं। अब जब उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरा वनडे खेला तो सचिन तेंदुलकर का एक और कीर्तिमान ध्वस्त कर दिया। चलिए इसके बारे में आपको बताते हैं।
2/6Image Source : getty
विराट कोहली अब वनडे और टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। दोनों इंटरनेशनल फॉर्मेट में उन्होंने अब तक कुल मिलाकर 18443 रन बनाने का काम किया है। इस दौरान कोहली ने कुल 430 मैच खेले हैं। अभी कोहली केवल वनडे खेल रहे हैं और आने वाले वक्त में नए नए रिकॉर्ड और बनाते चले जाएंगे।
3/6Image Source : getty
सचिन तेंदुलकर अब इस मामले में दूसरे नंबर पर चले गए हैं। सचिन तेंदुलकर ने अपने करियर के दौरान 464 वनडे और टी20 इंटरनेशनल मैच खेलकर 18436 रन बनाने का काम किया है। सचिन ने साल 2013 में रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया था। यानी अब करीब 12 साल बाद जाकर उनका ये रिकॉर्ड टूटा है।
4/6Image Source : getty
इस मामले में तीसरे नंबर पर श्रीलंका के कुमार संगकारा का नाम आता है। उन्होंने अपने करियर में 460 वनडे और टी20 इंटरनेशनल मैच खेलकर 15616 रन बनाए हैं। इससे समझा जा सकता है कि कुमार संगकारा जब खेलते थे, तब उनका किस तरह का जलवा रहा होगा। हालांकि अब जल्द ही हो सकता है कि संगकारा इस लिस्ट में नंबर तीन पर चले जाएं।
5/6Image Source : pti
इस लिस्ट में अब नंबर चार पर रोहित शर्मा का नाम आ गया है। रोहित शर्मा ने वनडे और टी20 इंटररनेशनल में कुल मिलाकर 15601 रन बनाए हैं। यानी वे कुमार संगकारा के बिल्कुल करीब हैं। रोहित अब टी20 इंटरनेशनल मैच तो नहीं खेलते हैं, लेकिन वनडे में तो उनके रास्ते अभी खुले हुए हैं। उम्मीद है कि अगली सीरीज में ही वे कुमार संगकारा को पीछे कर नंबर तीन की कुर्सी पर कब्जा जमा लेंगे।
6/6Image Source : getty
श्रीलंका के महेला जयवर्धने इस लिस्ट में नंबर 5 पर हैं। जयवर्धन ने अपने करियर में कुल मिलाकर 503 वनडे और टी20 इंटरनेशनल मैच खेलकर 14143 रन बनाने का काम किया है। इसके अलावा रिकी पोंटिंग का भी नाम आता हैं, जिन्होंने इन दोनों फॉर्मेट में 14105 रन बनाए हैं।