टी20 एशिया कप में किसने बनाए हैं सबसे ज्यादा रन, ये रहे टॉप 5 बल्लेबाज
टी20 एशिया कप में किसने बनाए हैं सबसे ज्यादा रन, ये रहे टॉप 5 बल्लेबाज
एक बार फिर से एशिया कप का रोमांच शुरू होने जा रहा है। इस बार ये टी20 फॉर्मेट पर होगा। अब तक दो बार टी20 एशिया कप हो चुका है, ऐसे में आपको जानना चाहिए कि इस दौरान सबसे ज्यादा रन किसने बनाए हैं। हम यहां आपको टॉप 5 बल्लेबाजों के बारे में बताने जा रहे हैं।
Published : Sep 08, 2025 11:27 pm IST, Updated : Sep 08, 2025 11:28 pm IST
1/6Image Source : getty
एक बार फिर से एशिया कप का रोमांच शुरू होने जा रहा है। इस बार ये टी20 फॉर्मेट पर होगा। अब तक दो बार टी20 एशिया कप हो चुका है, ऐसे में आपको जानना चाहिए कि इस दौरान सबसे ज्यादा रन किसने बनाए हैं। हम यहां आपको टॉप 5 बल्लेबाजों के बारे में बताने जा रहे हैं।
2/6Image Source : pti
टी20 एशिया कप में अब तक सबसे ज्यादा रन विराट कोहली ने बनाए हैं। उन्होंने साल 2016 और 2022 का टी20 एशिया कप खेला है। इस दौरान 10 मैच खेलकर कोहली ने 429 रन बनाने का काम किया है। उनके नाम एक शतक और तीन अर्धशतक दर्ज हैं। उनका औसत 85.80 का रहा है, वहीं उन्होंने 132 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं।
3/6Image Source : getty
पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान दूसरे नंबर पर आते हैं। रिजवान ने साल 2022 का ही टी20 एशिया कप खेला है। इस दौरान 6 मुकाबले खेलकर रिजवान ने 281 रन बनाए हैं। उनके नाम तीन अर्धशतक हैं। उनका औसत 56.20 का रहा है और वे 117.57 के स्ट्राइक रेट से रन बनाते रहे हैं। हालांकि इस बार मोहम्मद रिजवान को पाकिस्तान क्रिकेट टीम में जगह नहीं मिली है।
4/6Image Source : getty
रोहित शर्मा का नाम इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर आते है। रोहित ने भी साल 2016 और साल 2022 का टी20 एशिया कप खेला है। इस दौरान 9 मुकाबले खेलकर रोहित ने 271 रन बनाए हैं। उनके नाम दो अर्धशतक हैं। रोहित का औसत 30.11 का है और उनका स्ट्राइक रेट 141.14 का रहा है। अब रोहित टी20 इंटरनेशनल से रिटायर हो चुके हैं।
5/6Image Source : getty
आश्यर्चजनक रूप से इस लिस्ट में चौथे नंबर पर बाबर हयात का नाम आता है, जो हांगकांग के लिए क्रिकेट खेलते हैं। बाबर हयात ने साल 2016 और इसके बाद साल 2022 का टी20 एशिया कप खेलकर कुल 5 मैचों में ही 235 रन बना दिए हैं। बाबर के नाम एक शतक और एक अर्धशतक है। बाबर का औसत 47.00 का है और वे 146.87 के स्ट्राइक रेट से रन बना रहे हैं। इस बार भी उन्हें हांगकांग की टीम में जगह दी गई है।
6/6Image Source : getty
अफगानिस्तान के इब्राहिम जादरान इस लिस्ट में नंबर पांच पर आते हैं। जादरान ने केवल 2022 का ही टी20 एशिया कप खेला है। इस दौरान 5 मैच खेलकर उन्होंने 196 रन बनाए हैं। उनके नाम केवल एक ही अर्धशतक है। इब्राहिम जादरान का औसत 65.33 का है और वे 104.24 के स्ट्राइक रेट से रन बना रहे हैं। इस बार भी वे अपनी टीम के लिए खेलते हुए नजर आएंगे।