ODIs में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दुनियाभर के बल्लेबाज, विराट कोहली जल्द करेंगे दूसरे नंबर पर कब्जा
ODIs में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दुनियाभर के बल्लेबाज, विराट कोहली जल्द करेंगे दूसरे नंबर पर कब्जा
भारतीय क्रिकेट टीम इस वक्त ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर है, जहां तीन वनडे मैचों की सीरीज खेली जा रही है। इस बीच कोहली के पास मौका है कि वे वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर पहुंच जाएं।
Published : Oct 24, 2025 06:00 pm IST, Updated : Oct 24, 2025 06:00 pm IST
1/6Image Source : getty
भारतीय क्रिकेट टीम इस वक्त ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर है, जहां तीन वनडे मैचों की सीरीज खेली जा रही है। पहले दो मैचों में टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली शून्य पर आउट हो गए, लेकिन तीसरे मैच में उनकी पारी का इंतजार है। इस बीच कोहली के पास मौका है कि वे वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर पहुंच जाएं।
2/6Image Source : getty
वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज इस वक्त सचिन तेंदुलकर हैं। सचिन ने अपने करियर में 463 मैच खेलकर 18426 रन बनाने का काम किया है। इस दौरान उन्होंने 49 शतक और 96 अर्धशतक लगाने का काम किया है। सचिन की बराबरी निकट भविष्य में कोई कर पाएगा, इसकी संभावना काफी कम नजर आती है।
3/6Image Source : getty
श्रीलंका के कप्तान रहे कुमार संगकारा इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। संगकारा ने 404 वनडे मैच खेलकर 14234 रन बनाए हैं। कुमार संगकारा ने अपने वनडे करियर में 25 शतक और 93 अर्धशतक लगाए हैं। हालांकि हो सकता है कि जल्द ही संगकारा दूसरे से तीसरे नंबर पर पहुंच जाएं। कोहली उनके काफी करीब हैं।
4/6Image Source : getty
विराट कोहली ने अब तक वनडे क्रिकेट में 304 मैच खेलकर 14181 रन बनाने का काम किया है। कोहली को केवल 54 रन और चाहिए, इसके साथ ही वे संगकारा को दूसरे नंबर से हटाकर वहां खुद कब्जा कर लेंगे। अगर पहले दो मैचों में उनका बल्ला चला होता तो शायद वे यहां तक पहुंच भी गए होते। अब सीरीज के तीसरे मैच में उम्मीद है कि वे कुमार संगकारा को पीछे छोड़ देंगे।
5/6Image Source : getty
इस लिस्ट में नंबर चार पर आते हैं। उन्होंने 375 वनडे मैच खेलकर 13704 रन बनाए हैं। इस दौरान रिकी पोंटिंग ने 30 शतक और 82 अर्धशतक लगाने का काम किया है।
6/6Image Source : getty
श्रीलंका के कप्तान रहे सनथ जयसूर्या की बात की जाए तो वे इस लिस्ट में नंबर 5 पर आते हैं। जयसूर्या ने 445 वनडे मैच खेलकर 13430 रन बनाए हैं। उन्होंने अपने करियर में 28 शतक और 68 अर्धशतक लगाए हैं।