वनडे में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज, पाकिस्तानी खिलाड़ी नंबर 5 पर
वनडे में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज, पाकिस्तानी खिलाड़ी नंबर 5 पर
क्रिकेट की दुनिया में रोज ही नए नए रिकॉर्ड बनते रहते हैं, लेकिन कुछ कीर्तिमान ऐसे होते हैं, जिन्हें तोड़ना करीब करीब नामुमकिन हो जाता है। रोहित शर्मा ने भी वनडे में ऐसा ही कीर्तिमान बनाया है। चलिए आपको बताते हैं कि एक वनडे मैच में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले टॉप 5 बल्लेबाज कौन से हैं।
Published : Nov 18, 2025 04:13 pm IST, Updated : Nov 18, 2025 04:13 pm IST
1/6Image Source : getty
क्रिकेट की दुनिया में रोज ही नए नए रिकॉर्ड बनते रहते हैं, लेकिन कुछ कीर्तिमान ऐसे होते हैं, जिन्हें तोड़ना करीब करीब नामुमकिन हो जाता है। रोहित शर्मा ने भी वनडे में ऐसा ही कीर्तिमान बनाया है। चलिए आपको बताते हैं कि एक वनडे मैच में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले टॉप 5 बल्लेबाज कौन से हैं।
2/6Image Source : getty
रोहित शर्मा ने साल 2014 में श्रीलंका के खिलाफ वनडे मुकाबले में 264 रनों की पारी खेली थी। ये वनडे क्रिकेट के इतिहास की सबसे बड़ी पारी है। करीब 11 साल बाद भी अभी तक ये रिकॉर्ड टूटा नहीं है। यहां तक कि दूसरा कोई बल्लेबाज 250 रनों का आंकड़ा भी नहीं छू पाया है।
3/6Image Source : getty
न्यूजीलैंड के मार्टिन गप्टिल ने साल 2015 में वेस्टइंडीज के खिलाफ नाबाद 237 रनों की अहम पारी खेली थी। वे एक वनडे में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर आते हैं।
4/6Image Source : getty
इस लिस्ट में वीरेंद्र सहवाग तीसरे नंबर पर हैं। भारत के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने साल 2011 में वेस्टइंडीज के खिलाफ शानदार 219 रनों की पारी खेलने में सफलता हासिल की थी।
5/6Image Source : getty
क्रिस गेल ने साल 2015 में जिम्बाब्वे के खिलाफ 215 रनों की पारी एक ही वनडे में खेली थी।
6/6Image Source : pti
पाकिस्तान के फखर जमां ने साल 2018 में जिम्बाब्वे के खिलाफ एक वनडे में नाबाद 210 रनों की पारी खेली थी। पाकिस्तान के किसी भी बल्लेबाज की ये अब तक की वनडे में सबसे बड़ी पारी भी है।