WTC में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, ऋषभ पंत नंबर 1 पर
WTC में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, ऋषभ पंत नंबर 1 पर
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की बात करें तो वहां टॉप पर ऋषभ पंत का नाम है। उन्होंने इस मामले में शुभमन गिल को पीछे छोड़ दिया है।
Published : Aug 24, 2026 07:21 pm IST, Updated : Aug 24, 2026 07:21 pm IST
1/5Image Source : PTI
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की बात करें तो ऋषभ पंत अब टॉप पर पहुंच गए हैं। उन्होंने अभी तक WTC में 42 मैच खेले हैं और इस दौरान उन्होंने 74 पारियों में 42.11 के औसत से 2948 रन बनाए हैं। पंत वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में अभी तक 6 शतक लगाने में कामयाब रहे हैं और साथ ही में उन्होंने 18 अर्धशतक लगाए हैं। उनका हाईएस्ट स्कोर 146 रन का है।
2/5Image Source : PTI
WTC में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर शुभमन गिल का नाम है। गिल ने भी अभी तक 42 मुकाबले खेले हैं और इस दौरान उन्होंने 76 पारियों में बल्लेबाजी की है। इस दौरान उन्होंने 42.27 की औसत से 2917 रन बनाए हैं और उनका हाईएस्ट स्कोर 269 रन का है। गिल ने अब तक 10 शतक और 9 अर्धशतक लगाए हैं।
3/5Image Source : AFP
दिग्गज बल्लेबाज और कप्तान रोहित शर्मा WTC में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। रोहित ने अपने करियर में WTC में 40 मैच खेले और इस दौरान उन्होंने 69 पारियों में 41.15 की औसत से 2716 रन बनाए हैं। रोहित इस दौरान 9 शतक लगाने में कामयाब रहे और साथ ही में उन्होंने 8 अर्धशतकीय पारी खेली। रोहित अब सिर्फ वनडे में खेलते हुए नजर आते हैं।
4/5Image Source : PTI
स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं। जडेजा ने WTC में अब तक 50 मैच खेले हैं और वहां उन्होंने 76 पारियों में 41.79 की औसत से 2675 रन बनाए हैं। वह इस दौरान 5 शतक और 18 अर्धशतक लगाने में कमयाब रहे हैं। उनका हाईएस्ट स्कोर नाबाद 175 रन का है।
5/5Image Source : AFP
दिग्गज भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली इस मामले में पांचवें नंबर पर हैं। WTC में विराट ने 46 मुकाबले खेले और इस दौरान 79 पारियों में उनके बल्ले से 2617 रन आए हैं। उनका हाईएस्ट स्कोर नाबाद 254 रन है। विराट ने इस दौरान 5 शतक लगाए और साथ ही में वह 11 अर्धशतक लगाने में कामयाब रहे।