WTC में किस बल्लेबाज ने लगाए हैं सबसे ज्यादा छक्के? ये रही टॉप 5 की लिस्ट
WTC में किस बल्लेबाज ने लगाए हैं सबसे ज्यादा छक्के? ये रही टॉप 5 की लिस्ट
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के मुकाबले जारी हैं। भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का चौथा मुकाबला 23 जुलाई से शुरू होगा। इस बीच आपको पता होना चाहिए कि विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज कौन से हैं। हम आपको यहां टॉप 5 बल्लेबाजों के बारे में बताने जा रहे हैं।
Published : Jul 21, 2025 05:36 pm IST, Updated : Jul 21, 2025 05:36 pm IST
1/6Image Source : getty
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के मुकाबले जारी हैं। भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का चौथा मुकाबला 23 जुलाई से शुरू होगा। इस बीच आपको पता होना चाहिए कि विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज कौन से हैं। हम आपको यहां टॉप 5 बल्लेबाजों के बारे में बताने जा रहे हैं।
2/6Image Source : getty
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज इंग्लैंड के बेन स्टोक्स हैं। उन्होंने अब तक इस टूर्नामेंट में 56 मुकाबले खेलकर 83 छक्के लगा दिए हैं। खास बात ये है कि दुनिया का कोई दूसरा बल्लेबाज उनके आसपास भी नहीं है। यानी उनकी बादशाहत को जल्द कोई खतरा नजर नहीं आता।
3/6Image Source : getty
भारत के विकेट कीपर बल्लेबाज और दुनिया के खूंखार बल्लेबाजों में शुमार ऋषभ पंत इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर आते हैं। पंत ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में 37 मैच खेलकर 71 छक्के लगा दिए हैं। पंत टेस्ट में भी अपने विस्फोटक अंदाज के लिए जाने और पहचाने जाते हैं। वे पहले नंबर पर पहुंच सकते हैं, लेकिन इसके लिए उन्हें काफी मेहनत करनी होगी।
4/6Image Source : getty
भारतीय टीम के पूर्व टेस्ट कप्तान रोहित शर्मा इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। उन्होंने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में 40 मैच खेलकर 56 छक्के अब तक लगा दिए हैं। हालांकि अब तो उनके सिक्स की संख्या में कोई इजाफा नहीं होगा। क्योंकि वे टेस्ट क्रिकेट से अब रिटायरमेंट का ऐलान कर चुके हैं। देखना ये दिलचस्प होगा कि रोहित आखिर कब तक टॉप 5 में अपनी जगह बरकरार रख पाते हैं।
5/6Image Source : getty
भारतीय टीम के वर्तमान टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की बात की जाए तो वे इस लिस्ट में अब नंबर चार पर आ गए हैं। शुभमन गिल ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में अब तक 35 मैच खेलकर 43 छक्के लगा दिए हैं। वे पहली बार टेस्ट में टीम इंडिया की कप्तानी कर रहे हैं और उनके लिए अब तक अच्छे रन आ रहे हैं। देखना होगा कि जब इंग्लैंड सीरीज खत्म होगी, तब तक वे कितने और रन अपने खाते में जोड़ते हैं।
6/6Image Source : getty
टीम इंडिया के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल की बात की जाए तो वे इस लिस्ट में नंबर 5 पर आते हैं। जायसवाल ने अब तक विश्व टेस्ट चैंपियनशिन में केवल 22 मुकाबले ही खेले हैं और वे इसी दौरान 40 छक्के जड़ चुके हैं। हालांकि इंग्लैंड सीरीज के तीसरे मैच में उनके बल्ले से ज्यादा रन नहीं आए, लेकिन अभी दो और मुकाबले बाकी हैं, इसमें देखना होगा कि वे कितने रन बनाने में सफल होते हैं।