T20I में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज, रोहित शर्मा के बाद अब इस खिलाड़ी का नंबर
T20I में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज, रोहित शर्मा के बाद अब इस खिलाड़ी का नंबर
Most sixes in T20Is: टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज अभी रोहित शर्मा हैं, लेकिन हो सकता है कि जल्द ही वे पीछे हो जाएं। दरअसल यूएई के बल्लेबाज और अभी उनके कप्तान मोहम्मद वसीम तेजी के साथ दूसरे नंबर की कुर्सी पर काबिज हो गए हैं।
Published : Sep 02, 2025 08:26 pm IST, Updated : Sep 02, 2025 08:26 pm IST
1/6Image Source : ap
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज अभी रोहित शर्मा हैं, लेकिन हो सकता है कि जल्द ही वे पीछे हो जाएं। दरअसल यूएई के बल्लेबाज और अभी उनके कप्तान मोहम्मद वसीम तेजी के साथ दूसरे नंबर की कुर्सी पर काबिज हो गए हैं। चलिए एक नजर देखते हैं कि टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप 5 बल्लेबाज कौन से हैं।
2/6Image Source : ap
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज अभी रोहित शर्मा हैं। उन्होंने 159 मुकाबले खेलकर 205 छक्के लगाए हैं। वे अकेले ऐसे बल्लेबाज हैं, जिन्होंने 200 से ज्यादा सिक्स इस फॉर्मेट में लगाए हैं। रोहित शर्मा ने इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रन भी बनाए हैं। उनके नाम 4231 रन दर्ज हैं।
3/6Image Source : ap
यूएई के कप्तान मोहम्मद वसीम इस मामले में दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। वसीम ने अब तक केवल 80 टी20 इंटरनेशनल मैच खेलकर 176 सिक्स लगा दिए हैं। मोहम्मद वसीम ने साल 2021 में ही अपना टी20 इंटरनेशनल डेब्यू किया था, तब से लेकर अब तक उनके नाम 2859 रन दर्ज हैं।
4/6Image Source : getty
न्यूजीलैंड के मार्टिन गप्टिल इस मामले में अब तीसरे नंबर पर चले गए हैं। उन्होंने 122 टी20 इंटरनेशनल मैच खेलकर 173 छक्के लगाने का काम किया है। हालांकि अब वे इंटरनेशनल मैच नहीं खेल रहे हैं। उन्होंने न्यूजीलैंड के लिए आखिरी मुकाबला साल 2022 में खेला था।
5/6Image Source : getty
इंग्लैंड के जॉस बटलर इस मामले में नंबर चार पर आते हैं। उन्होंने 137 टी20 इंटरनेशनल मैच खेलकर 160 छक्के लगाए हैं। बटलर भी अभी सक्रिय हैं। उनके नाम इस फॉर्मेट में अब पूरे 3700 रन हो गए हैं।
6/6Image Source : getty
वेस्टइंडीज के धाकड़ और विस्फोटक बल्लेबाजों में से एक निकोलस पूरन की बात करें तो वे यहां नंबर 5 पर आते हैं। पूरन ने अब तक 106 टी20 इंटरनेशनल मैच खेलकर 149 छक्के लगाए हैं। पूरन के नाम इस फॉर्मेट में 2275 रन दर्ज हैं।